खुशखबरी: फरीदाबाद से शिमला के लिए शुरू हुई AC बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है. सूर्य की तपिश पसीने छूटा रही है. ऐसी भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग हिमाचल प्रदेश, जम्मू- कश्मीर और उत्तराखंड राज्यों के हिल स्टेशनों की ओर रूख कर रहे हैं क्योंकि समर वेकेशन शुरू हो चुका है. बड़ी संख्या में लोग अपनी फैमिली के साथ पहाड़ों की सैर पर निकल रहे हैं. इस स्थिति को देखते हुए रेलवे और परिवहन विभाग द्वारा स्पेशल ट्रेन और बसों का संचालन किया जा रहा है ताकि यात्रियों को अतिरिक्त भीड़- भाड़ से निजात मिल सके और उनके लिए लंबी दूरी की यात्रा करना आरामदायक हो सकें.

Haryana Roadways AC Bus

शिमला के लिए चलेगी एसी बस

यदि आप भी अपनी फैमिली के साथ शिमला के ठंडे- ठंडे इलाकों में भ्रमण की योजना बना रहे हैं तो बता दें कि फरीदाबाद परिवहन विभाग द्वारा शिमला के लिए सीधी एसी बस सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इस बस सेवा का लाभ उठाकर आप अपनी यात्रा को आरामदायक बना सकते हैं.

डीआई जयपाल राठी ने बताया कि बल्लभगढ़ बस स्टैंड से रोजाना सुबह 7 बजे एसी बस रवाना होकर वाया NIT फरीदाबाद, दिल्ली, पानीपत, अंबाला, चंडीगढ़, धर्मपुर और सोलन होते हुए शिमला का सफर तय करेगी. इस बस में प्रति व्यक्ति यात्री किराया 855 रुपए निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि यह बस पूरी तरह से एसी है और इसमें किसी भी तरह से किराए में छूट का प्रावधान नहीं है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में बारिश से निपटने का प्लान, हर जोन में 24x7 इमरजेंसी टीम तैनात

लंबी दूरी की यात्रा होगी आरामदायक

जयपाल राठी ने बताया कि रात्रि ठहराव के बाद यहीं बस अगले दिन सुबह 07.40 बजे शिमला से बल्लभगढ़ के लिए रवाना होगी. टिकट की सुविधा बस के अंदर ही मिलेगी. एसी बस होने से यात्रियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा बेहद आसान होगी. उन्होंने बताया कि यदि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ रहती है तो इस रूट पर एक और अतिरिक्त बस सेवा को हरी झंडी दिखाई जा सकती है. यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग द्वारा निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.