फरीदाबाद में NEET परीक्षा के लिए ड्यूल लेयर फ्रिस्किंग, सुरक्षा कड़ी की गई

फरीदाबाद | शहर में 21 जून को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन लागू कर दिए हैं. जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की ड्यूल लेयर फ्रिस्किंग की जाएगी और पूरी सुरक्षा जांच के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया जाएगा.

POLICE 3

पूरे आयोजन के लिए पुलिस उपायुक्त एनआइटी उत्तम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

10 पुलिसकर्मी तैनात

जानकारी के अनुसार, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर लगभग 10 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे जिनमें 3 महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगी. इसके अलावा, यातायात व्यवस्था के लिए 3 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है. इस तरह हर केंद्र पर कुल 13 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सेंट्रल, बल्लभगढ़ और एनआइटी जोन में एक- एक प्लाटून रिजर्व रखी गई है.

दिए जांच के निर्देश

पुलिस ने होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और सरायों की नियमित जांच के निर्देश दिए हैं. वहां ठहरने वाले लोगों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया जाएगा. परीक्षा में नकल या किसी भी अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के लिए क्राइम ब्रांच और खुफिया इकाइयों को सक्रिय किया गया है. इसके साथ ही, कोचिंग सेंटर, साइबर कैफे, लॉज और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है. इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म की भी लगातार निगरानी की जा रही है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद-पलवल के यात्रियों को राहत, दो ईएमयू ट्रेनों का रूट बढ़ा

पुलिस को दें सूचना

यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए दिल्ली- बदरपुर बॉर्डर, पलवल- फरीदाबाद मार्ग, मांगर- पाली बॉर्डर और शूटिंग रेंज बॉर्डर पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. सभी प्रमुख टोल प्लाजा पर भी चार-चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में किसी भी वाहन की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.