फरीदाबाद में तीन मंजिला ईमारत में भीषण आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत

फरीदाबाद | एनआईटी -1 के एक 3 मंजिला ईमारत में भीषण आग लग गयी. इस आग में झुलस कर एक वृद्ध महिला कि मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि देवेंद्र भाटिया यहाँ अपने परिवार के साथ रहते हैं. परिवार में उनकी पत्नी माँ और बेटा हैं लेकिन, इस आग में झुलसने से उनकी माँ 70 वर्षीय शकुंतला देवी की मौत हो गयी.

KHARAK

पुलिस ने बुजुर्ग महिला का शव निकालकर बादशाह खान अस्पताल भिजवा दिया है. 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया. दिल्ली जूस वाली गली में आग लगी थीं और आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार देवेंद्र भाटिया कपड़ों के व्यापारी हैं. घर के सबसे नीचे भूतल में उनकी माँ शकुंतला देवी रहती थीं. प्रथम तल पर उन्होंने कपड़ों का गोदाम बनाया था और दूसरे तल पर देवेंद्र भाटिया अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे.

कपड़ों के गोदाम में रात में आग लग गई लेकिन घर में किसी को पता नहीं चल पाया. पड़ोसियों ने छत से आकर देवेंद्र भाटिया को जगाया. तब वे अपने बेटे और पत्नी के साथ छत से पडोसी के घर से निकालकर जैसे ही नीचे पहुँचे तब तक आग ने विशाल रूप ले लिया था और उनकी माँ शकुंतला देवी को बचाया नहीं जा सका उनकी मौत हो गयी. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों से जब आग पर काबू पाया गया तब शकुंतला देवी के शव को निकाला जा सका.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts