फरीदाबाद बना हाथरस, 7 साल की मासूम को 23 वर्षीय राक्षस ने नोचा

फरीदाबाद | न जाने इंसान कब हैवान बन जाता है . और हैवानियत की हदें पर कर जाता है . ऐसी ही एक घटना फरीदाबाद के ऐन आई टी क्षेत्र के नगला एन्क्लेव पार्ट -2 की है. जहाँ एक युवक ने हैवान बनकर एक 8 साल की बच्ची से हैवानियत की . घटना के अनुसार एक राज मिस्त्री अपनी पत्नी और 5 बच्चों के साथ ऐन आई टी क्षेत्र के नगला एन्क्लेव पार्ट- 2 में किराये पर रहता था .

बुधवार को बच्ची अपने छोटे भाई और बहन के साथ कमरे में सो रही थी . और उसके माता- पिता अपने 2 और बच्चों को लेकर छत पर सोने चले गए . रात में करीब 12 बजे के आस पास उनके पड़ोस में ही रहने वाला 22 साल का युवक जो कि बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है . वह कमरे में घुस गया और बच्ची का रेप करके चुपचाप अपने कमरे में चला गया .

Rape

जब बच्ची के रोने कि आवाज उसके भाई बहन ने सुनी तो छत पर जाकर अपने माता- पिता को इस बारे में बताया . उन्होंने नीचे आकर जब बच्ची को देखा तो उनके होश उड़ गए . बच्ची खून से लथपथ नीचे पड़ी थी . जब उससे पूछा तो उसने सारी बात बताई .फिर उसके माता- पिता ने शोर मचाकर और पड़ोसियों को इकठ्ठा करके उस युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया .

बच्ची को फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बच्ची कि हालत गंभीर होते हुए देखकर उसे सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया गया . लेकिन बच्ची के माता-पिता का कहना है कि काफी समय तक उन्हें एम्बुलेंस का इंतजार करना पड़ा और पुलिस भी उस समय उनके साथ नहीं थी जबकि ऐसे केश में पुलिस ही एम्बुलेंस का इंतजाम करके पीड़िता को अस्पताल तक पहुँचाती है . लेकिन इसमें पीड़ित बच्ची के माता-पिता ही उसे एम्बुलेंस से सफदरजंग अस्पताल ले गए |

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts