फरीदाबाद की दबंग महिला पुलिसकर्मी का कमाल, रेपिस्ट को बिहार से किया गिरफ्तार

फरीदाबाद | जिले के बल्लभगढ़ में एक लड़की ने बिहार के एक युवक राजेश राम पर रेप का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसने बताया की आरोपी कुछ महीनो पहले उसके गाँव में किराये पर रहता था. वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. तभी वे दोनों एक दूसरे के संपर्क में आये थे. शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार लड़की का रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली.

Rape

लड़की को उसके शादी शुदा होने का पता चला तो उसने लड़की को धमकाना शुरू कर दिया और उसका वीडियो वायरल न करने के लिए उससे पैसे मांगने लगा. जिससे परेशान होकर लड़की फरीदाबाद के थाने में रिपोर्ट करने गयी. उसके बाद महिला एसपी धारणा यादव ने थाना प्रभारी माया के नेतृत्व में एक महिला टीम गठित की और बिहार के लिए रवाना हो गई. बिहार जाकर आरोपी राजेश राम के घर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts