दर्दनाक 5 साल के मासूम को माँ-बाप ने जलती बीड़ी से किया छलनी

फरीदाबाद | माँ- बाप जो बच्चों के रक्षक होते हैं, बच्चों के लिए अपना सब कुछ लुटा देते हैं. वहीँ इस कलयुग में कुछ माँ – बाप ऐसे भी हैं जो अपने ही बच्चे की जान के दुश्मन बन गए. जी हाँ ये घटना बल्लभगढ़, आदर्शनगर थाने की है जहाँ एक 5 साल के मासूम बच्चे के नाना ने उसके माँ- बाप पर उसे बीड़ी से जलाने और बेल्ट से बुरी तरह पीटने के आरोप लगाए हैं.

crime scene

पुलिस ने बताया कि सुभाष कॉलोनी में पति- पत्नी अपने बच्चो के साथ रहते थे. दोनों की ये दूसरी शादी थी. महिला का जो पहले पति से बेटा था उसको उसने अपने साथ रखा था लेकिन, क्या एक सगी माँ अपने बच्चे को जला सकती है विश्वास नहीं होता लेकिन ऐसा हुआ है. इस कलयुगी माँ ने अपने सगे बेटे को बीड़ी से जलाया है.

च्चे के पूरे शरीर पर ये निशान देखे जा सकते हैं और तो और सौतेले बाप ने भी बेल्ट से बच्चे को बेरहमी से पीटा है. बच्चे का पूरा शरीर जख्मों से भरा पड़ा है. जब बच्चे के नाना को इस बात का पता चला तो वे बच्चे को ले गए और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही, पुलिस में इसकी शिकायत भी की. बच्चे के नाना की शिकायत पर पुलिस ने बेरहम माँ- बाप को गिरफ्तार कर लिया है.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts