खुशखबरी: छोटी उम्र में फरीदाबाद के सक्षम का बड़ा कारनामा, तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल

फरीदाबाद | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में 22 से 24 नवंबर तक आयोजित की गई 42 वीं राष्ट्रीय स्तरीय NTPC पुरुष तीरंदाजी चैंपियनशिप में फरीदाबाद के सक्षम अहलावत ने शानदार प्रदर्शन किया. शहर के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्र सक्षम ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि से हरियाणा फरीदाबाद पुलिस और स्कूल परिवार का नाम रोशन हुआ है.

Saksham Ahlawat Faridabad

टीम हरियाणा का शानदार प्रदर्शन

इवेंट में खेलते हुए सक्षम ने 4 खिलाड़ियों के साथ भाग लिया. 4 खिलाड़ियों में शामिल सक्षम अहलावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा को राष्ट्र स्तर पर स्थापित किया. उनके नेतृत्व में टीम हरियाणा ने बिना एक भी अंग गंवाए सभी मुकाबले 6- 0 के अंतर से जीतकर स्वर्ण प्राप्त किया था. खिलाड़ियों के अनुशासन, मजबूत टीम वर्क और निरंतर अभ्यास ने इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाया.

यह भी पढ़े -  हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, फरीदाबाद रोडवेज ने बढ़ाई बसों की संख्या

उज्जवल भविष्य की कामना

तीरंदाजी के प्रति उनका समर्पण एवं लगातार अभ्यास उन्हें अन्य युवाओं के लिए प्ररेणा बनाता है. सक्षम की इस कामयाबी पर फरीदाबाद पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सक्षम अहलावत, उनके कोच, परिवार और विद्यालय को विशिष्ट उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.