औद्योगिक नगरी फरीदाबाद का हनुमान मंदिर, जिसके दर्शन करने से पूरी होती सभी मनोकामनाएं

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के गांव दयालपुर का हनुमान मंदिर श्रद्धा व आस्था का प्रतीक है, जहां दूर- दूर से लोग बाबा के दर्शन करने आते है. मंगलवार और शनिवार को भीड़ इतनी होती है कि गिनना मुश्किल हो जाता है. यहां बाबा हनुमान की 72 फीट ऊँची प मूर्ति है जो दूर से ही दिखती है.

Hanuman Ji

फरीदाबाद का हनुमान मंदिर

दयालपुर के रहने वाले कंवर पाल ने बताया कि वह रोज मंदिर जाते है, वहां पूजा – पाठ करते है और बाबा की आरती करते है. उन्होंने बताया कि यह मंदिर लगभग 100 साल पुराना है. पहले यहां लोग कम आते थे लेकिन अब इस विशाल मूर्ति के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है. मंगलवार और शनिवार को 50 गांवो के लोग यहां दर्शन करने पहुंचते है. ऐसा माना जाता है कि यहां दर्शन करने से मनोकामना पूरी होती है.

इलाज के लिए आते कई लोग

मंदिर के महंत महाराज जी ने यहां अग्नि और जल की तपस्याएं की है जिससे मंदिर की प्रसिद्धी ओर बढ़ गई है. इन्हीं के प्रयासों और साधना से कई चमत्कार भी हुए है. कई लोग तो यहां उनके पास झाड़ फूक व इलाज करवाने आते है. महाराज जी ने खुद कहा है कि उनका उद्देश्य सिर्फ लोगों की भलाई करना है. वर्तमान में मंदिर में राम पाठ चल रहा है, जो सवा साल तक चलेगा.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में NEET परीक्षा के लिए ड्यूल लेयर फ्रिस्किंग, सुरक्षा कड़ी की गई

दो महीने पहले शुरू हुआ ये पाठ लोगों की आस्था को ओर मजबूत कर रहा है. इस मंदिर की यह भव्य मूर्ति और महाराज की तपस्या दोनों मिलकर इसको खास बनाती है. दयालपुर ही नहीं बल्कि पूरा फरीदाबाद और आसपास के इलाकों के लोग यहां आकर शांति महसूस करते है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.