हरियाणा कांग्रेस ने इन 5 नेताओं को दिखाया गया पार्टी से बाहर का रास्ता, 6 सालों के लिए किया बैन; जानें कारण

फरीदाबाद | हरियाणा में निकाय चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने अपने 5 नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल तक के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इससे पहले पार्टी द्वारा 9 नेताओं पर भी इसी प्रकार की कार्रवाई हुई थी, जिनमें रादौर से पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी और हिसार से विधानसभा चुनाव लड़ चुके रामनिवास राड़ा शामिल थे.

Indian National Congress INC

इसलिए किया पार्टी से बाहर

कांग्रेस द्वारा पार्टी से बाहर किए गए नेताओं की लिस्ट में पटौदी से कांग्रेस के विधायक रहे रामवीर सिंह, फरीदाबाद के विजय कौशिक, फरीदाबाद के वार्ड नंबर- 36 से नेता राहुल चौधरी और वार्ड नंबर- 39 से नेत्री पूजा रानी और उनके पति मलिक शामिल हैं. पार्टी द्वारा यह निर्णय कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिलने के बाद लिया गया है. पार्टी ने उनकी रिपोर्ट की समीक्षा की, उसके बाद यह फैसला किया.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में कूड़ा संकट खत्म करने की तैयारी, 1350 टन क्षमता वाले प्लांट होंगे तैयार

बिना वोटिंग के जीते BJP के उम्मीदवार

फरीदाबाद के वार्ड नंबर 36 से कांग्रेस ने राहुल चौधरी को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने अपना नामांकन ऐन मौके पर वापस लेकर बीजेपी को समर्थन दे दिया. इसके अलावा, बाकी उम्मीदवारों ने भी नामांकन वापस ले लिया था, जिससे बीजेपी पार्षद प्रत्याशी कुलदीप साहनी बिना वोटिंग के ही जीत गए.

पूर्व विधायक रामबीर सिंह हरियाणा शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. 15 फरवरी को उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था. इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में वह अपनी बहू के लिए कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने पर्ल चौधरी को टिकट सौंप दिया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts