फरीदाबाद में तीन मंजिला ईमारत में भीषण आग लगने से एक बुजुर्ग महिला कि मौत

फरीदाबाद । एनआईटी -1 के एक 3 मंजिला ईमारत में भीषण आग लग गयी. इस आग में झुलस कर एक वृद्ध महिला कि मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि देवेंद्र भाटिया यहाँ अपने परिवार के साथ रहते हैं. परिवार में उनकी पत्नी माँ और बेटा हैं. लेकिन इस आग में झुलसने से उनकी माँ 70 वर्षीय शकुंतला देवी की मौत हो गयी. पुलिस ने बुजुर्ग महिला का शव निकालकर बादशाह खान अस्पताल भिजवा दिया है.

FIRE

5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया. दिल्ली जूस वाली गली में आग लगी थीं और आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार देवेंद्र भाटिया कपड़ों के व्यापारी हैं. घर के सबसे नीचे भूतल में उनकी माँ शकुंतला देवी रहती थीं. प्रथम तल पर उन्होंने कपड़ों का गोदाम बनाया था और दूसरे तल पर देवेंद्र भाटिया अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे. कपड़ों के गोदाम में रात में आग लग गई लेकिन घर में किसी को पता नहीं चल पाया. पड़ोसियों ने छत से आकर देवेंद्र भाटिया को जगाया.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में बारिश से निपटने का प्लान, हर जोन में 24x7 इमरजेंसी टीम तैनात

तब वे अपने बेटे और पत्नी के साथ छत से पडोसी के घर से निकालकर जैसे ही नीचे पहुँचे तब तक आग ने विशाल रूप ले लिया था और उनकी माँ शकुंतला देवी को बचाया नहीं जा सका उनकी मौत हो गयी. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों से जब आग पर काबू पाया गया तब शकुंतला देवी के शव को निकाला जा सका.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts