हरियाणा में एक साथ 7 ऐतिहासिक स्थलों पर होगा हेरिटेज वॉक का आयोजन, फटाफट देखें पूरा शेड्यूल

फरीदाबाद | हरियाणा में युवा पीढ़ी को विरासत से रूबरू कराने के लिए हरियाणा पर्यटन विभाग ने एक नई पहल की शुरुआत की हैं. विभाग द्वारा 30 मई को प्रदेश के 7 ऐतिहासिक स्थलों पर हेरिटेज एंड सिटी वॉक का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को हरियाणा प्रदेश की समृद्ध विरासत से जोड़ना है.

world heritage capital complex chandigarh

यह रहेगा शेड्यूल

पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के तहत जिला फरीदाबाद में सूरजकुंड क्षेत्र में सूरजकुंड जलाशय से असोला भाटी वन्य जीव अभयारण तक तथा बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह महल से रानी की छतरी तक हेरिटेज एंड सिटी वाॅक का आयोजन किया जाएगा. यह वाॅक सुबह 6 से 8 बजे तक आयोजित की जाएगी.

युवाओं और स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा

संबंधित विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सूबे की जनता खासतौर पर युवाओं, स्टूडेंट्स और महिलाओं को प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जोड़ना है ताकि नई पीढ़ी अपने इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों को समझ सके तथा उनसे प्रेरणा प्राप्त कर सके. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के जरिए युवा पीढ़ी ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर उनके बारे में बारीकी से जानकारी हासिल कर सकेंगे जिससे उन्हें उन स्थलों की उपयोगिता का अनुभव मिलेगा.

इससे पहले हेरिटेज वाॅक का आयोजन पहली बार विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर, 2024 को किया जा चुका है. उस वाॅक में मिले उत्साह को देखते हुए अब दूसरी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. भविष्य में हर महीने इस तरह के वॉक के आयोजन करने की योजना है- एजीएम हरविंदर यादव, पर्यटन विभाग, हरियाणा

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: फरीदाबाद से शिमला के लिए शुरू हुई AC बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.