दिल्ली- NCR से 1 घंटे की दूरी पर है यह चमत्कारी झरना, जहां शांति के साथ मिलेगी चर्म रोगों से राहत

नई दिल्ली | शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जिसे प्रकृति की गोद में शांति और सुकून का अनुभव ना हो. प्राकृतिक झरना मानसिक शांति के साथ सकारात्मक ऊर्जा भी देता है. अगर आप दिल्ली- NCR में रहते हैं और ऐसी किसी जगह पर जाने की सोच रहे हैं, तो हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित झरना मंदिर जरूर जाएं.

Jharna Mandir Faridabad

अनोखा मंदिर

अरावली की पहाड़ियों के बीच बसे इस मंदिर में दर्शन के साथ आप प्राकृतिक झरने और सुंदरता का भी आनंद ले सकते हैं. यहां आकर आप उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसी खूबसूरती महसूस करेंगे. दिल्ली से लगभग 35 से 40 किलोमीटर दूर मोहब्बताबाद गांव की हरियाली में स्थित यह जगह बच्चों के साथ बिना खर्च के वॉटर पार्क जैसा अनुभव देती है. दिल्ली से यहां पहुंचने में केवल 1 से 1.5 घंटे का समय लगता है और गूगल मैप की सहायता से आसानी से पहुंचा जा सकता है.

यहां का झरना खास

झरना मंदिर की शांति और प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है. श्रद्धालुओं के बीच यह जगह खासा प्रसिद्ध है. यहां एक प्राकृतिक गुफा भी है, जिससे निरंतर पानी बहता रहता है. मान्यता है कि इस झरने में स्नान करने से चर्म रोगों से मुक्ति मिलती है. श्रद्धालु यहां स्नान करने के साथ इस जल का सेवन भी करते हैं, क्योंकि यह पानी बेहद शुद्ध और साफ होता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- नोएडा वालों को तगड़ा फायदा पहुंचाएगा नया अंडरपास, मात्र 15 मिनट में पहुंच जाएंगे गुरुग्राम

बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

शुरुआत में जब लोगों को इस जगह की जानकारी नहीं थी, तब यहां ज्यादा भीड़ नहीं होती थी. जैसे- जैसे जानकारी फैल रही है, पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है. दिल्ली- एनसीआर के लोगों के लिए यह एक आदर्श स्थान बन चुका है, जहां परिवार के साथ प्रकृति की सुंदरता का लुत्फ उठाया जा सकता है. यदि आप माता के दर्शन के लिए मंदिर आ रहे हैं, तो झरने का आनंद लेना न भूलें.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts