फरीदाबाद से महज चंद घंटे की दूरी पर स्थित है यह खूबसूरत हिल स्टेशन, भूल जाएंगे शिमला और कुल्लू मनाली के नज़ारे

फरीदाबाद | घूमना- फिरना किसे पसंद नहीं है. जब भी बाहर कहीं घूमने का ख्याल मन में आता है, तो जेब की चिंता सताने लगती है. आज हम आपको एक ऐसी जगह बताएंगे, जहाँ जाने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी. जिस जगह की हम बात कर रहे हैं वह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां के प्राकृतिक नजारे आपका मन मोह लेंगे. यह जगह हरियाणा के फरीदाबाद से केवल कुछ घंटे की ही दूरी पर स्थित है.

morni hills 2

परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट है ये जगह

जिस जगह की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है मोरनी हिल्स. बता दें कि यह राज्य का एक मात्र हिल स्टेशन है. फरीदाबाद से इसकी दूरी केवल 293 किलोमीटर है. यहाँ तक आप बस या ट्रेन के द्वारा भी आसानी से पहुंच सकते हैं. यह शांति और सुंदरता से भरा ऐसा हिल स्टेशन है, जहाँ आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है. इन छुट्टियों में आप अपने परिवार या संबंधियों के साथ मोरनी हिल्स में जाकर यादगार समय बिता सकते हैं.

यह भी पढ़े -  आस्था के साथ लाईब्रेरी और सिलाई सेंटर जैसी सुविधाएं, फरीदाबाद में भक्तों की पहली पसंद बना दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर

ट्रैकिंग और बर्ड वाचिंग के दीवानों की है पसंदीदा जगह

यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण टूरिस्ट के मन भा जाती है. ट्रैकिंग और बर्ड वाचिंग के दीवानों के लिए तो यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है. यहाँ कई ट्रैकिंग ट्रेल्स मौजूद है. जब आप यहाँ की यात्रा के लिए आएं, तो आपको मोरनी झील और मोरनी किला का दीदार करने जरूर जाना चाहिए. यह भी पर्यटकों के बीच काफी पसंदीदा जगह मानी जाती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts