फरीदाबाद: अंधविश्वास के चक्कर में आकर माँ ने ही कर दी अपने बच्चो की बेरहमी से हत्या

फरीदाबाद | एक माँ अपने बच्चो को बचाने के लिए अपनी जिंदगी लुटा देती है ऐसा सभी ने सुना होगा, पर क्या किसी ने ये सुना है की एक माँ ने ही अपनी बच्चो की हत्या की. आज हम आपको ऐसी ही एक खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, वह एक चौंकाने वाली खबर है. ये घटना थाना मुजेसर के संजय कॉलोनी की है. जहाँ पर वही के राजेश नाम के एक व्यक्ति ने अपनी बच्चो के लापता होने की सुचना पुलिस को दी थी.

Murder

शुक्रवार को ACP धारणा यादव व पुलिस टीम द्वारा बच्चो के माता-पिता एवं अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की तो पुलिस को बच्चो की माँ पर ही शक हुआ. इलाके के CCTV कैमरे की वीडियो में देखा कि उसकी माँ ही उसे कहीं ले जा रही है. तब पुलिस का शक और भी गहरा हो गया. बच्चो की माँ से दोबारा सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने मान लिया कि उसी ने अंधविश्वास तथा तांत्रिक के चक्कर में आकर अपने ही बच्चो की हत्या कर दी.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में कूड़ा संकट खत्म करने की तैयारी, 1350 टन क्षमता वाले प्लांट होंगे तैयार

उसने बताया कि वह अपनी बेटी को पलवल के गदपुरी इलाके के बघौला गांव में ले गयी और उसका गला दबाकर हत्या करके उसके शव को वही पर छोड़ आयी. इससे पहले भी उसने अपनी बच्चो की हत्या की कोशिश की थी लेकिन और बच्चो के आने पर वह उस कार्य में सफल नहीं हो पायी. इससे पहले इसने बच्ची को पानी की टंकी में डुबाकर मारने की कोशिश भी की थी. यह घटना रोगंटे खड़े कर देने वाली है विश्वास नहीं होता की एक माँ ऐसा कर सकती है.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts