फरीदाबाद को मिलेगा नए सिटी बस डिपो का तोहफा, शहर की सड़कों पर दौड़ेगी 100 इलेक्ट्रिक बसें

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, फरीदाबाद के सेक्टर- 61 में जल्द ही सिटी बस डिपो का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है. बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा फरीदाबाद शहर को 100 इलेक्ट्रिक बसे मिलने वाली है. इन बसों को शहर के अलग- अलग इलाकों में चलाया जाएगा जिससे लोगों का सफर बेहद आसान होगा.

Electric Buses

फरीदाबाद डिपो की लागत होगी 6 करोड़

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा आज टेंडर खोला जाएगा जिसके बाद यह तय होगा कि कौन- सी एजेंसी निर्माण कार्य करेगी. उसके बाद ही, काम सौंपने का कार्य शुरू होगा. डिपो की कुल लागत लगभग 6 करोड़ रूपए होगी. इस डिपो के अंदर करीब 100 बसों को खड़ा करने की क्षमता होगी.

बनाया जाएगा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स

HSVP ने बस डिपो के ऊपर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने पर भी विचार किया है जिसके लिए लगभग 4 एकड़ में चारदीवारी की जाएगी. इसके अतिरिक्त, चार्जिंग स्टेशन भी डिपो के अंदर ही बनाए जाएंगे ताकि बसों को डिपो के अंदर आसानी से चार्ज किया जा सके. पहले यहां बस डिपो फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) का निर्माण किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

जमीन ना मिलने से अटका था कार्य

इस डिपो को बनाने के लिए पिछले 2 साल से कागजी कार्य चल रहा था, लेकिन जमीन ना मिलने से कार्य बीच में ही अटका हुआ था. अब HSVP द्वारा डिपो के निर्माण के लिए लगभग 6 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है जिसमें से 3 करोड़ रुपए की लागत से इलेक्ट्रिकल संबंधित कार्य किया जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.