फरीदाबाद । निकिता कि हत्या के मामले में आरोपी तौसीफ के चाचा ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन हत्या की वजह नहीं था. किसी ने भी निकिता पर धर्म परिवर्तन का कोई दबाव नहीं बनाया.
आरोपी के चाचा जावेद अहमद सोहना बिधानसभा क्षेत्र से बसपा की ओर से चुनाव लड़ चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि गलत करने वाला किसी का बेटा नहीं होता वह सिर्फ अपराधी होता है. जिसे सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार सारे धर्मों कि इज्जत करता है.
वहीँ दूसरी ओर स्थानीय लोग इस घटना से भड़के हुए हैं सड़कों पर उतरकर सड़कें जाम कर दीं. इसके अलावा गृह मंत्री अनिल विज के अनुसार इस मामले की जाँच सरकार लव जेहाद या अन्य दृष्टिकोण से भी करवाएगी |
