Nikita Case: कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में ‘मिर्जापुर -2’ को जमकर लताड़ा

फरीदाबाद । जैसा कि सब जानते हैं निकिता कि तौसीफ ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. अब इस घटना को मिर्जापुर -2 कि वेब सीरीज से जोड़ा जा रहा है क्योंकि तौसीफ ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने ‘मिर्जापुर -2’ के खलनायक से प्रभावित होकर इस वारदात को अंजाम दिया. ऐसे में इस वेब सीरीज पर अब सवाल उठाये जा रहे हैं और कंगना रनौत ने भी ‘मिर्जापुर -2’ पर को निकिता की हत्या से जोड़कर कहा कि बॉलीवुड अच्छे की जगह नुकसान पहुँचा रहा है.

NIKITA

मिर्जापुर के मेकर्स के लिए उन्होंने कहा कि इस वेब सीरीज में खलनायक को एक एंटी हीरो के रूप में दिखाया गया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब अच्छे दिखने वाले युवकों द्वारा नकारात्मक और गहरे चरित्र निभाए जाते हैं और उन्हें खलनायक के बजाय एंटी हीरो के रूप में दिखाया जाता है. बॉलीवुड को शर्म आनी चाहिए की वो हमेशा ही भलाई और अच्छी से ज्यादा नुकसान करता है . ऐसा उन्होंने ट्वीट किया और मिर्जापुर वेब सीरीज को जमकर लताड़ा.

अब उनका यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा इसका समर्थन भी किया जा रहा है. सोचने वाली बात तो है कि आजकल के बच्चों पर बॉलीवुड का बहुत गहरा असर हो रहा है और अगर बॉलीवुड द्वारा इस तरह की फिल्मो या वेब सीरीज का बनना बच्चो को किस और लेकर जायेगा ।

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts