Nikita Case: हत्यारोपी तौसीफ का सिर्फ राजनीतिक ही नहीं पुलिस महकमे से भी सम्बन्ध

फरीदाबाद । निकिता हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है वो यह की आरोपी तौसीफ का राजनीतिक के अलावा पुलिस महकमे में भी सम्बन्ध जाहिर हुआ है. बताया जा रहा है कि तौसीफ की बहन के ससुर हरियाणा पुलिस में बड़े पद पर हैं. 2018 में निकिता के अपहरण के समय उसकी बहन के ससुर हरियाणा के एनआईटी जोन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर स्थित थे. एसआईटी द्वारा अब इस केस की छानबीन और गहनता से की जा रही है.

NIKITA

निकिता के घरवालों को लगता है की आरोपी के राजनीतिक रसूख के कारण इस केस को भी ऐसे ही रफा – दफा कर दिया जायेगा. आरोपी को उसके किये की सजा नहीं मिलेगी. अब एक आरोपी का पुलिस महकमे से भी सम्बन्ध सामने आ रहा है. आरोपी की बहन के ससुर हरियाणा में डीसीपी के पद पर रह चुके हैं. इसके अलावा 2018 में अपहरण के मामले में निकिता के परिवार द्वारा समझौते की बात करना कहीं न कहीं इस ओर इशारा करता है की परिवार पर राजनीतिक ओर पुलिस दोनों ओर से दबाव हो सकता है. एसआईटी से वार्तालाप में निकिता के परिवार वालों ने कहा है कि 2018 में उनसे जबरदस्ती समझौते का दबाव डाला गया था.

वे इस मामले की दोबारा जाँच करवाना चाहते हैं. एसआईटी ने मामले कि जाँच के लिए फाइल अपने पास मँगवा ली है. मामले की दोबारा जाँच करने के लिए एसआईटी न्यायलय से इजाजत लेगी. गृह मंत्री अनिल बिज ने भी 2018 के मामले की दोबारा जाँच के आदेश दिए हैं. इसके अलावा निकिता के परिवार की सुरक्षा बड़ा दी गयी है. सादी वर्दी में पुलिस वाले घर के आस – पास घूम रहे हैं और संदिग्ध लोगों पर नजर बनाये हुए हैं. इसके अलावा सोसाइटी  गेट पर सी सी टीवी कैमरे लगवाने की योजना बनाई जा रही है. जिससे की कोई भी बाहर का आदमी अंदर न आ सके ।

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts