अब शहर के पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण, स्मार्टसिटी अब लगेगी और भी खूबसूरत

फरीदाबाद । फरीदाबाद शहर को अब और भी सुन्दर बनाने का काम शुरू किया जा रहा है, जी हाँ हर शहर की खूबसूरती उसके सुन्दर पार्क होते हैं. जहां लोग सुबह टहलने के लिए बच्चे झूलने के लिए और बुजुर्ग ताजी हवा लेने जाते हैं, लेकिन फरीदाबाद में कई पार्कों की स्थति दयनीय बानी हुई है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना जल्द ही शुरू होने वाली है.

Park

स्मार्ट सिटी परियोजना मे 30 पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. इस परियोजना को शुरू करने के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी द्वारा बजट भी बना लिया गया है. इस परियोजना में लगभग 8 से 10 करोड़ रूपये की लागत लगेगी. इसके अलावा पार्कों के सौंदर्यीकरण के बाद इनका रख – रखाव भी स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा ही रखा जायेगा.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में बारिश से निपटने का प्लान, हर जोन में 24x7 इमरजेंसी टीम तैनात

पार्कों को सुन्दर बनाने के लिए बच्चो के मनपसंद झूले लगेंगे और बुजुर्गों के बैठने के लिए बेंचो की व्यवस्था होगी. इसके अलावा लाइट्स फव्वारे सीसीटीवी कैमरे और बारिश से बचने के लिए जगह छतरी भी लगवाई जाएँगी. साथ ही ओपन जिम भी बनेगा एवं पार्क में होने वाले कचरे का भी सदुपयोग होगा. अब जल्द ही इस परियोजना पर काम शुरू होने वाला है.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts