फरीदाबाद | हरियाणा में निकाय चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी- अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है. वहीं, इन चुनावों को लेकर फरीदाबाद से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां वार्ड नंबर-9 से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ने एक ही महिला को टिकट दे दिया.
यह सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है. आम आदमी पार्टी ने पहले हरविंदर कौर को अपना प्रत्याशी घोषित किया था. इसके बाद, कांग्रेस ने भी इसी महिला को टिकट थमा दिया.
एक ही महिला को बनाया उम्मीदवार
हरविंदर कौर के पति हरजिंदर कौर पिछले कई सालों से आम आदमी पार्टी से जुड़े थे, लेकिन 2024 विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी का थामन थाम लिया था. NIT से पूर्व कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई थी.
नीरज शर्मा को चुनाव में हार मिलने के बाद हरविंदर सिंह ने फिर से आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी और वह पार्षद चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन इस सीट को महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया. इसके चलते कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने हरजिंदर कौर को पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए टिकट दे दिया.
कांग्रेस से लड़ेंगी चुनाव
15 फरवरी को आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई लिस्ट में वार्ड नंबर 9 से हरजिंदर कौर का नाम शामिल था. इसके बाद, 16 फरवरी को कांग्रेस द्वारा जारी की गई लिस्ट में भी वार्ड नंबर- 9 से उनका नाम शामिल था. हरविंदर कौर को टिकट दिलाने की पैरवी पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने की थी. अब महिला उम्मीदवार के पति आम आदमी पार्टी में शामिल हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी को कांग्रेस से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है.
