फरीदाबाद में पार्कों का सुंदरीकरण, नई सीवर लाइन और स्ट्रीट लाइट पर 40 करोड़ खर्च

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद के बड़खल विधानसभा क्षेत्र में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे. इन परियोजनाओं को लेकर शनिवार को विधायक धनेश अदलखा ने इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के अलग- अलग वार्डों में पार्कों में स्ट्रीट लाइट लगाने, फुटपाथ बनाने और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे.

street light

लंबे समय से कई पार्कों की स्थिति खराब बनी हुई है. कई जगह झूले टूटे हुए हैं जबकि पार्कों में लगी बैंच भी जर्जर हालत में हैं. ऐसे में सभी पार्कों का सुंदरीकरण किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

पार्कों का सुंदरीकरण

विधायक धनेश अदलखा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्कों में जरूरी मरम्मत के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए तीन महीने की समय सीमा तय की गई है और इस अवधि में सभी कार्य पूरे किए जाएं. बैठक में एसजीएम नगर की सीवर व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई.

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नई सीवर लाइन बिछाने का काम किया जाएगा. वर्तमान में कई कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. नई सीवर लाइन बिछने के बाद इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े -  गोहाना की बड़ी जलेबी ने जीता लोगों का दिल, देश- विदेश तक पहुंची स्वाद और खुशबू की चर्चा

40 करोड़ खर्च

कई गलियों में लंबे समय से रुका आरएमसी टाइल्स लगाने का काम भी दोबारा शुरू कराया जाएगा. विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरएमसी सड़क और टाइल्स से जुड़े सभी लंबित कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं. विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि बड़खल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा. पार्कों के सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइट, फुटपाथ, सीवर लाइन और आरएमसी सड़क निर्माण जैसे सभी कार्य अगले तीन महीने में पूरे कराने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.