ग्रेटर फरीदाबाद की आबादी को 12 साल बाद मिली खुशखबरी, आरामदायक बनेगा आमजन का सफर

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. यहां फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (FMDA) ने लगभग 12 सालों से जर्जर पड़ी मास्टर सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य की शुरुआत कर दी है. इस पहल से हजारों लोगों को फायदा होने की उम्मीद है, जो लंबे समय से खराब सड़कों, गड्ढों और जलभराव की समस्या से परेशान थे.

Sadak Road

नई परत बिछाई जाएगी

इस परियोजना के अंतर्गत केवल मरम्मत कार्य ही नहीं बल्कि मुख्य सड़कों का पूरे तरीके से सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है. इसमें पुरानी परत को हटाकर नई परत बिछाई जाएगी और किनारों को भी मजबूत किया जाएगा. जल निकासी की बेहतर व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि भविष्य में सड़के खराब ना हो.

FMDA द्वारा शुरू किए गए इस कार्य के तहत मुख्य मास्टर सड़कों पर विशेष डबल लेयर तकनीक से नई सतह बिछाई जाएगी, जिससे सड़कों की मजबूती बढ़ेगी. सबसे पहले सेक्टर- 78 में हैबिटैट सोसाइटी के सामने स्थित मास्टर सड़क को ठीक किया जाएगा जहां काफी गड्ढे है और वाहन चालकों को परेशानी होती है. इस समस्या को दूर करने के लिए पहले सड़क का बेस तैयार किया जाएगा. इसके बाद, इस पर तारकोल की परत बिछाई जाएगी. यह सड़क एक तरफ तिगांव के मुख्य मार्ग से जुड़ती है और दूसरी तरफ राज्य मंत्री राजेश नागर के आवास तक जाती है और इस पर कई हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थित है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: फरीदाबाद की प्यास बुझाएगा गंगा नदी का पानी, इस रूट से होते हुए बिछेगी नई पाइपलाइन

12 साल पहले बनी थी सड़क

इन प्रमुख मास्टर सड़कों का निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) ने लगभग 12 साल पहले करवाया था. फरीदाबाद के विकासशील सेक्टरों, सेक्टर- 75 से लेकर सेक्टर- 89 को आपस में जोड़ने वाली यह मास्टर सड़क 45 किलोमीटर लंबी और 6 लेन वाली है. इस सड़क पर 35 से अधिक हाउसिंग सोसायटियों 3 लाख से अधिक निवासी और आसपास के क्षेत्रों के लोग नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करते है.

FMDA अधिकारियों के अनुसार इस कार्य में 13 विशेष मास्टर सड़कों को शामिल किया गया है और इस पर करीब 44 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इसमें खास बात यह भी है कि निर्माण एजेंसी को सड़क बनने के कुछ वर्षों तक उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी दी जाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.