फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की शुरुआत होने जा रही है. यह मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा. इसके लिए तैयारियां जोरो- शोरों से चल रही है. मेले में यूपी और मेघालय को थीम राज्य के रूप में चुना गया है जबकि मिस्र को सहयोगी देश चुना गया है. मेले को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है.
सूरजकुंड मेले में लगेंगे 100 कमर्शियल स्टॉल
मेले में हस्तशिल्प के साथ लगभग 100 कमर्शियल स्टॉल भी होंगे. पर्यटक हस्तशिल्प के साथ अन्य घर की अन्य वस्तुओं को भी खरीद सकते है. इसके लिए हरियाणा पर्यटन निगम ने तैयारियां भी शुरू कर दी है. बता दें कि मेले में कमर्शियल स्टॉल गेट न. 1 से 2 के पास लगाए जाएंगे.
बढ़ाई जाएगी झूलों की संख्या
हरियाणा पर्यटन निगम ने मेले में लगने वाले मनोरंजन पार्क को बड़ा बनाने का फैसला किया है ताकि झूलों की संख्या बढ़ सके और पर्यटकों को आने- जाने में कोई परेशानी ना हो. छुट्टी के दिनों में पर्यटकों की संख्या अधिक होती है, जिससे आने- जाने में परेशानी होती है. जगह बढ़ाने से यह परेशानी सुलझ जाएगी.
ग्रामीण रंग देने के लिए दीवारों पर काम
मेला परिसर को ग्रामीण रंग देने के लिए दीवारों पर मिट्टी और गोबर की लिपाई का काम पूरा हो गया है. मुख्य चौपाल पर राजस्थान के कोटा पत्थर लगने का कार्य भी जल्द ही पूरा हो जाएगा. जनवरी में इसे सजाने की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी.
