फरीदाबाद-पलवल के यात्रियों को राहत, दो ईएमयू ट्रेनों का रूट बढ़ा

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल के बीच रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत भरा फैसला लिया है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो ईएमयू ट्रेनों का संचालन पलवल से आगे तक बढ़ाया गया है. इससे मथुरा और कोसीकलां जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा और उन्हें रास्ते में ट्रेन बदलने की जरूरत कम होगी.

Train

रेलवे के नए बदलाव के तहत शकूर बस्ती से चलने वाली ईएमयू अब पलवल से आगे मथुरा जंक्शन तक जाएगी. वहीं, नई दिल्ली से चलने वाली दूसरी ईएमयू को कोसीकलां तक चलाया जाएगा.

रेल यात्री के लिए खबर

पहले दोनों ट्रेनें पलवल तक ही संचालित होती थीं. रूट बढ़ने से फरीदाबाद, पलवल और आसपास के क्षेत्रों से रोजाना नौकरी, पढ़ाई और अन्य कामों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी.

30 अगस्त तक मिलेगी सुविधा

रेलवे ने फिलहाल इस व्यवस्था को अस्थायी तौर पर लागू किया है. यात्रियों को यह सुविधा 30 अगस्त 2026 तक रोजाना मिलेगी. यात्रियों की संख्या और इस बदलाव के परिणाम को देखते हुए आगे भी सेवा जारी रखने पर फैसला लिया जा सकता है.

मथुरा जाने वाली ईएमयू पलवल के बाद रुंधी, शोलाका, बंचारी, होडल, कोसीकलां, छाता, अज्हई, वृंदावन रोड और भूतेश्वर समेत विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए मथुरा जंक्शन पहुंचेगी. इससे इन स्टेशनों के यात्रियों को भी सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा.

परेशानी होगी कम

रूट विस्तार से यात्रियों का समय बचेगा और सफर पहले की तुलना में आसान होगा. खासकर रोजाना आने- जाने वाले यात्रियों को ट्रेन बदलने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय और स्टॉपेज जरूर जांच लें. किसी भी जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन 139 पर संपर्क किया जा सकता है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.