होली पर्व पर फरीदाबाद रोडवेज डिपो की स्पेशल तैयारी, इन रूट्स पर संचालित होगी एक्स्ट्रा बसें

फरीदाबाद | हरियाणा रोडवेज ने होली के खास अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ एवं यात्रा की मांग को देखते हुए विशेष तैयारियां शुरू कर दी है. रोडवेज प्रशासन ने घोषणा की है कि फरीदाबाद डिपो से होली के त्योहार पर 20 अधिक बसें चलाई जाएगी और अलीगढ़- आगरा रोड पर 40 अधिक बसें चलाई जाएगी ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े.

Haryana Roadways Bus

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लिया फैसला

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार त्योहार से पहले और बाद के दिनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली, गुरुग्राम, पलवल, बल्लभगढ़ समेत उत्तरप्रदेश के प्रमुख रूटों पर अधिक बसों का संचालन किया जाएगा. विशेष रूप से अलीगढ़ और आगरा रूट पर भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है.

होली के त्यौहार पर विशेष रूप से यूपी रूटों पर भीड़ ज्यादा देखने को मिलती है जिसके कारण यहां अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे. रोडवेज प्रशासन की माने तो उनके पास अलीगढ़ रूट पर 10 परमिट, आगरा रूट पर 7 और बुलंदशहर रूट पर 3 परमिट स्वीकृत है. होली से पहले इन रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन होगा लेकिन फाग वाले दिन अलीगढ़ रूट पर कोई बस नहीं चलेगी.

बस चालकों की छुट्टी रद्द

डिपो में कुल 168 बसे उपलब्ध है. इनमें से 23 AC बसे और 30KM स्कीम के तहत चलने वाली बसें शामिल है. अन्य बसें नियमित संचालन के दौरान संचालित होती है. रोडवेज प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर और बसें चलाई जाएगी. चालक व परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. बस अड्डों पर भीड़ से निपटने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की गई है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.