फरीदाबाद में पंचायत उपचुनाव का शेड्यूल जारी, इस तारीख को होगी वोटिंग

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले (Faridabad District) में 10 पंचायतों में उपचुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. स्टेट इलेक्शन कमीशन के निर्देशानुसार 24 मई से 30 मई तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. इनमें 25 मई व 29 मई को छुट्टी रहेगी. चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं.

Election

इन पंचायतों में होंगे उपचुनाव

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि पंचायत उपचुनाव के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु संबंधित क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) की नियुक्ति कर दी गई है.

उन्होंने बताया कि ब्लॉक फरीदाबाद के अंतर्गत आने वाले जसाना, मादलपुर, कवरा, फतेहपुर तगा और सिधोला गांव जबकि ब्लॉक बल्लभगढ़ में आने वाले लधियापुर, जकोपुर, जवा, प्रह्लादपुर माज़रा डीग और ब्लॉक तिगांव में कबूलपुर पट्टी परवरिश में पंचायत उपचुनाव होने हैं.

15 जून को वोटिंग

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र वापिस लेने के इच्छुक उम्मीदवार 2 जून की दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को सूचित कर सकते हैं. 15 जून को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी, जिसको लेकर प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है. उन्होंने बताया कि वोटिंग होने के कुछ समय बाद ही पंचायत उपचुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.