Nikita Case: आरोपी तौसीफ अपने मामा के साथ भोंडसी जेल में रहना चाहता है, निकिता के परिवार को दी गयी सुरक्षा

फरीदाबाद | आरोपी तौसीफ का मामा एक बहुत बड़ा अपराधी है. जो गुरुग्राम के एक जेल में सजा काट रहा है . सूत्रों से पता चला है कि अब आरोपी तौसीफ भी फरीदाबाद की नीमका जेल के बजाय गुरुग्राम की जेल में अपने मामा के साथ रहना चाहता है.

NIKITA

इससे साफ़ हो गया है कि उसके मामा ने ही उसे पिस्टल दिलवाने में तौसीफ कि मदद की थी. अब अगर दोनों अपराधी एक साथ मिल जायेंगे तो किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं . इसीलिए अदालत से तौसीफ की अर्जी ख़ारिज करने की अपील की है. इसके अलावा निकिता के परिवार वालों को सुरक्षा प्रदान की गयी है .

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में बारिश से निपटने का प्लान, हर जोन में 24x7 इमरजेंसी टीम तैनात

अब तौसीफ के मामा जो गुरुग्राम कि जेल में 2 साल से वहीँ के एक इंस्पेक्टर को अगवा करने के आरोप में सजा काट रहा है. पुलिस अब इस्लामुद्दीन को भी ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी क्योंकि उसका भी निकिता के हत्याकांड में बड़ा हाथ रहा है |

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts