फरीदाबाद: बिजनेसमैन ने 10 दिन पहले रखी थी नौकरानी, पत्नी व मां को चाकू से घायल कर 5 लाख व गहने लेकर फरार

फरीदाबाद । यदि आपको भी किसी नौकरी या नौकरानी कि तलाश है तो पहले यह खबर पढ़ लें. सेक्टर – 28 फरीदाबाद में एक बिज़नेसमैन ने एक नौकरानी रखी काम पर सिर्फ 10 दिन में ही उसने ऐसा काम किया जो कोई सोच भी नहीं सकता. अपने साथियों के साथ मिलकर बिज़नेस मैन के घर पर चोरी कि वारदात को अंजाम दिया और माँ और पत्नी को भी चाकू मरकर घायल कर दिया.

Crime Image

बताया जा रहा है कि नौकरानी का पीड़ित परिवार ने पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया था. उसे किसी अपना जॉब प्लेसमेंट एजेंसी से हायर किया था . बिज़नेस मैन सुबह ही ऑफिस के लिए निकल गया था उसके बाद कोई आदमी उसके घर पर पैसे लेने आने वाला था. उस आदमी ने घर पर पहुंचकर घंटी बजायी तो नौकरानी रेखा बाहर आयी बिज़नेस मैन ने फ़ोन पर माँ से बात कराने को कहा तो उसने यह कहकर फोन काट दिया कि माँ जी सो रही हैं .

इसके अलावा बिज़नेस मैन ने बताया कि नौकरानी का फोन काटते ही उनके पडोसी का फोन आ गया जिसने बताया कि नौकरानी 2 बैग लेकर भाग रही है और 2 , 3 लोग और हैं उसके साथ. उन लोगों में से एक के हाथ में खून भी लगा हुआ है. यह सुनते ही बिज़नेस मैन भागते हुए घर पहुँचा और वहाँ उसने अपनी पत्नी और माँ को घायल अवस्था में बेहोश पाया. वह तुरंत उन्हें निजी अस्पताल ले गया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गयी और नौकरानी रेखा उर्फ़ पिंकी का पता लगाने में लग गयी है.

पुलिस ने बताया की नौकरानी रेखा दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है उसकी तलाश जारी है. इसके अलावा बिज़नेस ने बताया कि पत्नी के पैर में फ्रेक्चर होने की वजह से उन्होंने इस नौकरानी को काम पर रखा था. इसके अलावा डीसीपी अर्पित जैन ने कहा कि खुद की सुरक्षा के लिए किसी भी नौकर या नौकरानी को काम पर रखने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवा लें. इससे उसका बैकग्राउंड पता चल जाता है और वह कोई भी गलत काम करने से डरता है .

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts