फरीदाबाद में आरामदायक होगा यात्रियों का सफर, जल्द सड़कों पर होगी 100 इलेक्ट्रिक बसें

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में सरकार निरंतर ठोस कदम उठाया है. इसी कड़ी में सरकार ने फरीदाबाद में करीब 100 ई- बसों के संचालन की तैयारी को तेज कर दिया है. इसके लिए सेक्टर- 61 में चार्जिंग स्टेशन और नए बस डिपो का निर्माण किया शुरू किया गया है. यहां बस की पार्किंग के साथ चार्ज भी हो सकेगी.

Electric Buses

100 इलेक्ट्रिक बसें शामिल

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) द्वारा शहर में 100 इलेक्ट्रिक बसे संचालित की जाएगी और साथ ही चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा. पहले जमीन न मिलने की वजह से परियोजना अटकी हुई थी लेकिन अब इसे जल्द पूरा किया जाएगा. इस परियोजना पर लगभग 9 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है. इसमें 6 करोड़ रुपए डिपो निर्माण और 3 करोड़ रुपए इलेक्ट्रिकल कार्यों पर लगाए जाएंगे.

ऐसा बनेगा डिपो

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने बस डिपो के लिए सेक्टर- 61 में 5 एकड़ जमीन को चयनित किया है. पहले यहां FMDA द्वारा बस डिपो का निर्माण किया जाना था लेकिन किसी कारणवश ऐसा संभव नहीं हो पाया इसीलिए HSVP अब इस जमीन पर बस डिपो बनाने के साथ- साथ कामर्शियल इस्तेमाल भी करेगा ताकि जमीन की कीमत वसूली हो सके. अब यहां सर्विस स्टेशन के साथ- साथ स्टाफ के बैठने के लिए जगह और वर्कशॉप भी होगी.

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा

FMDA के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में संचालित होने वाली नई इलेक्ट्रिक बसें पूरी तरह से वातानुकूलित होगी जिसमें यात्रियों को चिलचिलाती गर्मी और उमस से दूर आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा. पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में भी इलेक्ट्रिक बसें मददगार साबित होगी. सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत होगी तो लोगों को सफर करने के लिए निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. इन बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे जैसी सुविधाएं होंगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.