फैक्ट्रियों के गढ़ से हरियाणा के इस जिले की बनी नई पहचान, क्या आप जानते हैं नाम?

फरीदाबाद | जब भी फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों का जिक्र होता है तो सबसे पहला नाम हरियाणा के फरीदाबाद का आता है. फरीदाबाद को उत्तर भारत के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्रों में गिना जाता है. यहां हजारों छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां मौजूद है, जिनमें ऑटोमोबाइल, टैक्टर, मोटरसाइकिल, रेफ्रिजरेटर, टायर, इंजीनियरिंग उपकरण और मशीनरी का निर्माण होता है. इसी कारण इसे ‘फैक्ट्रियों का गढ़’ कहा जाता है.

Industries Udyog Factory

देश के बड़े औद्योगिक क्षेत्र में शामिल

फरीदाबाद में देश- विदेश की कई बड़ी कंपनियों ने अपने उद्योग स्थापित किए है. यहां इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और मेटल इंडस्ट्री का बड़ा नेटवर्क मौजूद है. यहां 2 हजार से ज्यादा पंजीकृत फैक्ट्रियां मौजूद है. यहां आटो पार्ट्स बनाने वाली 5 हजार से ज्यादा यूनिट काम करती है. इसी कारण से यह जिला देश के बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल माना जाता है.

लाखों लोगों को मिला है रोजगार

यहां पर औद्योगिक इकाइयां अधिक होने के कारण काफी लोगों को रोजगार भी मिला है. यहां टैक्टर, मोटरसाइकिल, फ्रिज और कपड़ो का बड़े स्तर पर उत्पादन होता है. यहां सालों से उद्योगों का तेजी से विस्तार हुआ है. औद्योगिक विकास के कारण लाखों लोग यहां काम करते है. यही कारण है कि इसे राज्य की आर्थिक मजबूती का बड़ा आधार माना जाता है.

इतिहास की बात करें तो फरीदाबाद की स्थापना सूफी संत बाबा फरीद के नाम पर मानी जाती है. बाद में यह शहर तेजी से औद्योगिक रूप में विकसित हुआ है और आज दिल्ली- NCR का अहम औद्योगिक केंद्र बन चुका है.वहीं गुरुग्राम को IT और आटोमोबाइल सेक्टर का बड़ा हब माना जाता है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.