फरीदाबाद की इस दुकान पर मिलेंगे 25 तरह के समोसे, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां

फरीदाबाद | औद्योगिक नगर फरीदाबाद सिर्फ उद्योग एवं फैक्टरी ही नहीं, बल्कि अन्य चीजों के लिए भी फेमस है. यहां एक ऐसी दुकान चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां पारंपरिक आलू समोसे से लेकर पिज्जा, पास्ता, मैगी और मलाई चाप तक के फ्लेवर वाले 25 तरह के समोसे मिलते है. इस अनोखी दुकान का नाम ‘फ्लेवर एक्सप्रेस समोसा’ है, जो NIT -2 इलाके के 2/3 चौक के पास स्थित है.

Samosa Singhada

मेन्यू में मिलते है 25 तरह के समोसे

दुकान के मालिक नरेश दोहा ने समोसे को नए अंदाज में पेश करके लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. यहां आने वाले लोगों को सिर्फ पारंपरिक स्वाद ही नहीं, बल्कि अलग-अलग प्रकार के समोसे भी चखने को मिलते है.

यहां ग्राहकों के लिए मेन्यू में पिज्जा समोसा, पास्ता समोसा, चिल्ली समोसा, पनीर समोसा, मलाई चाप समोसा, छोले समोसा, स्वीट कॉर्न, मूंग दाल, कुरकुरे समोसा और मिक्स वेज जैसे कई अलग-अलग विकल्प मिलते है. अब यहां धीरे-धीरे पालक कोफ्ता और शाही पनीर वाले समोसे भी मिलने शुरू होने लगे है. यही कारण है कि दिल्ली – NCR से भी लोग यहां खास तरह के समोसे खाने आते है.

यह भी पढ़े -  Al-Falah University Faridabad Jobs: फरीदाबाद में इन पदों पर निकली वैंकेसी, जल्दी से करें आवेदन

सबसे ज्यादा फेमस

यहां सबसे ज्यादा ग्राहकों को चाप वाले समोसे अच्छे लगते है. यहां दुकान पर दिनभर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रहती है. यहां सिर्फ फरीदाबाद ही नहीं, बल्कि बदरपुर, दिल्ली,नोएडा और गुरुग्राम से लोग समोसा खाने आते है.

लोगों का कहना है कि यहां के समोसों का स्वाद इतना अलग और लाजवाब है कि एक बार खाने के बाद लोग बार-बार लौटकर आते है. खास बात यह है कि हर फ्लेवर को अलग मसालों और स्टफिंग के साथ तैयार किया जाता है, जिससे हर समोसे का टेस्ट बाकियों से बिल्कुल अलग महसूस होता है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.