फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में रहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) द्वारा मोठूका गांव के रकबे में यमुना नदी किनारे पहला रेनीवेल शुरू कर दिया गया है. इससे अब फरीदाबाद शहर में 10 MLD पानी की सप्लाई बढ़ जाएगी.
यह पानी सेक्टर 25 के बूस्टर से होते हुए मुजेसर, संजय कॉलोनी, सेक्टर 55, सेक्टर 23, सेक्टर 52, पर्वतीय कॉलोनीवासियों को मिलेगा जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने वाली है.
फरीदाबाद में एक ओर रेनीवेल चालू
एक ओर रेनीवेल का कार्य अंतिम चरण पर है. इससे भी शहर में 10 MLD पानी की आपूर्ति बढ़ जाएगी. इसके बाद, मार्च में तीसरा रेनीवेल शुरू हो जाएगा. इस तरह बल्लभगढ़ और एआईटी विधानसभा क्षेत्र में 10 MLD जल की आपूर्ति बढ़ जाएगी. मोठूका में 3 रेनीवेल लगाए गए है और प्रत्येक रेनीवेल से 10 MLD पानी की सप्लाई होती है.
5 रेनीवेल का कार्य निर्माण कार्य के दौरान
FMDA यमुना नदी के किनारे 12 रेनीवेल लगा रहा है. इन 12 रेनीवेल के शुरू होने से शहर में 120 MLD पानी की सप्लाई बढ़ जाएगी. दूसरे चरण में 5 रेनीवेल ओर शुरू हो जाएंगे. FMDA द्वारा नगर निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कुल 22 रेनीवेल टेकओवर कर लिए है. FMDA की कार्य पानी को बूस्टर तक पहुंचाना है. बूस्टर से शहर में पानी की सप्लाई का कार्य नगर निगम का होता है.
मांग और आपूर्ति में भारी अंतर
फरीदाबाद शहर में पानी की दिक्कत बनी रहती है क्योंकि पानी की मांग 450 MLD है, लेकिन शहर में पानी की आपूर्ति सिर्फ 350 MLD प्रत्येक दिन होती है. मांग और आपूर्ति में भारी अंतर होने के कारण लोगों को टैंकरों पर निर्भर होना पड़ता है. इसके साथ ही, टैंकर का प्रबंध भी लोगों को स्वयं करना होता है जिससे भारी समस्या होती है.
