फरीदाबाद के बादशाह खान चौक से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, स्लिप रोड निर्माण के साथ बनेगा नया पुल

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब बादशाह खान चौक से ट्रैफिक जाम का मकड़जाल हटाने की तैयारियां शुरू हो गई है. इसके लिए यहां 2 स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा.

Pool Highway Bridge

यहां HDFC बैंक की ओर जाने वाली सड़क के दाएं-बाएं सड़क निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. एक हिस्सा बनकर तैयार हो गया है और दूसरे हिस्से पर काम जारी है. यहां काम पूरा होने के बाद पुलिस बूथ वाली जगह पर स्लिप रोड निर्माण कार्य को हरी झंडी दिखाई जाएगी. दोनों जगहों पर स्लिप रोड निर्माण से इस चौक से आवाजाही बेहद सुगम हो जाएगी.

कछुए की चाल से चलते हैं वाहन

बादशाह खान चौक की गिनती NIT फरीदाबाद के सबसे बिजी स्थानों में होती है. यहां से कुछ ही मीटर की दूरी पर नगर निगम मुख्यालय और बादशाह खान नागरिक अस्पताल पड़ता है. इसी चौक से एक नंबर व कार बाजार की सड़क भी कनेक्ट हैं. दूसरी ओर KC सिनेमा वाली सड़क लगती है. ऐसे में यहां आमजन के अलावा हजारों की आबादी नगर निगम मुख्यालय और सिविल अस्पताल आवाजाही करती है.

वैसे भी दिल्ली- आगरा हाइवे से नीलम पुल NIT आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण पुल हैं. इसलिए नीलम पुल पर अक्सर ट्रैफिक दबाव की स्थिति बनी रहती है जिसका सीधा असर आगे बादशाह खान चौक पर पड़ता है. यहां ट्रैफिक दबाव के चलते अस्पताल जाने वाले मरीजों को भी जाम से जूझना पड़ता है. ऐसे में यहां स्लिप रोड निर्माण से बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में बारिश से निपटने का प्लान, हर जोन में 24x7 इमरजेंसी टीम तैनात

इन इलाकों में आवाजाही बनेगी आसान

हार्डवेयर की ओर से सिविल अस्पताल या नगर निगम मुख्यालय जाने वालों को बादशाह खान चौक पर पहले के मुकाबले अधिक चौड़ी सड़क मिलेगी. दूसरी ओर KC सिनेमा की ओर से नीलम चौक की ओर जाने वाले भी स्लिप रोड से निकल जाएंगे. नीलम- बादशाह खान चौक किनारे बन रहे नाले पर भी पुल बनेगा जिससे नेहरू ग्राउंड के लिए आवाजाही आसान हो जाएगी. इससे वाहनों को यदि हार्डवेयर चौक की ओर जाना है तो उन्हें बादशाह खान चौक पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. HSVP ने बताया कि नाले व पुल का निर्माण कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा. स्लिप रोड निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.