फरीदाबाद के इन इलाकों में गहराएगा पानी का संकट, 36 घंटे बाधित रहेगी जलापूर्ति

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के लोगों के लिए जरूरी अपडेट सामने आई है. बता दें फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में पाइपलाइन कार्य के चलते पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी. यह पाइपलाइन कार्य करीब 36 घंटे चलेगा. इस दौरान क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. प्रशासन ने लोगों से इस अवधि के दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की है.

Water

36 घंटे सप्लाई बाधित

FMDA अधिकारियों के अनुसार यह बाधा सेक्टर- 64, 65 डिवाइडिंग रोड के पास दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे के ऊपर 600MM नई पाइपलाइन जोड़ने के लिए किया जाएगा. इस कार्य के चलते 23 अप्रैल की सुबह 9 बजे से 25 अप्रैल की रात 9 बजे तक लगातार 36 घंटे पानी की सप्लाई बंद रहेगी. इस दौरान बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के कई इलाकों में जल संकट की स्थिति बनी रह सकती है. इस दौरान लोगों को पानी का अनावश्यक खर्च न करने की सलाह है.

यह भी पढ़े -  बल्लभगढ़- पलवल को मिलेगा मॉडल रोड का तोहफा, मुंबई एक्सप्रेसवे व जेवर एयरपोर्ट से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

लोगों से अपील

FMDA ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे पहले से ही पानी का आवश्यक भंडारण कर ले ताकि इस समय के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत ना हो. अधिकारियों के अनुसार यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है. बढ़ती गर्मी के बीच पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों का जीवन प्रभावित होगा, लेकिन प्रशासन ने लोगों को जरूरत पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की है, ताकि लोगों को ज्यादा समस्या हो.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.