बिग ब्रेकिंग: दिल्ली की ओर रवाना होने से पहले 12 किसान नेता गिरफ्तार, वजह पूछने पर पुलिस ने कहा ‘ऊपर से आए है आदेश’

फतेहाबाद | मोदी सरकार के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के अन्तर्गत किसानों के द्वारा 26 व 27 नवंबर को दिल्ली पुलिस के द्वारा ज़ारी किए गए निर्देशों के तहत फतेहाबाद जिले के साथ साथ हरियाणा में अभी बिती आधी रात को भिन्न- भिन्न स्थानों पर बहुत से किसान नेताओं के घर पर छापेमारी की गई है. किसान नेताओं के अनुसार आरोप लगाया कि बिना किसी वारंट के हरियाणा में फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, सिरसा आदि बहुत सी जगहों पर करीबन 12 किसान नेताओं की गिरफ्तारी की गई है. फतेहाबाद में रतिया नामक क्षेत्र के 2 सीनियर किसान नेता मनदीप सिंह और रामचंद्र सहनाल के घर पर भी छापेमारी की गई है.

fotojet 10

गठबंधन सरकार ने जारी किए छापेमारी के आदेश

अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संघर्ष समन्वय समिति हरियाणा के राज्य कमेटी मेम्बर रामकुमार बहबलपुरिया जी ने संवादाताओं से बातचीत करते हुए अपनी बात रखी है और बताया है कि मोदी सरकार लागू किये गए 3 नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के दिल्ली में प्रवेश करने के एलान से सीएम मनोहर लाल खट्टर की सरकार और दुष्यंत चौटाला की गठबंधन द्वारा तैयार की गई सरकार के आदेश पर फतेहाबाद के साथ पूरे हरियाणा में कई किसान नेताओं के घर पर छापेमारी की गई है.

12 किसान नेता हुए गिरफ्तार

यहां मुख्य बात यह रही है कि बिना किसी वारंट होने के बावजूद पुलिस ने रात को अंधेरे में जिला फतेहाबाद, झज्जर, हिसार, सिरसा सहित हरियाणा में अलग अलग जगहों से लगभग 12 किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है और जब गिरफ़्तारी का कारण पुछा गया तब वजह पूछने पर पुलिस अधिकारियों ने केवल यह कहा कि ‘ऊपर से आदेश आए हैं’. फतेहाबाद में किसान नेता मनदीप सिंह और रामचन्द्र सहनाल के घर पर रात को छापेमारी की गई है.

दिल्ली कूच निश्चित है

पुलिस के द्वारा रामचन्द्र सहनाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. हम किसान नेताओं की गिरफ्तारी की आलोचना करते हैं और बिना डरे किसान 26 व 27 नवम्बर को सभी मुश्किलों का सामना करते हुए दिल्ली की ओर कूच करेंगे. घर पर छापेमारी के बाद स्पष्ट रूप से अपनी बात रखते हुए किसान संघर्ष समिति हरियाणा के संयोजक मनदीप सिंह नथवान ने बताया है कि किसान दिल्ली जरूर जाएंगे और किसान एकता की जीत निश्चित है और सरकार सरकार की हार अवश्य होगी किन्तु इसका फैसला दिल्ली में ही होगा.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts