हरियाणा की लाडली पूजा ने रचा इतिहास, एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

फतेहाबाद | दक्षिण कोरिया में चल रही एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का चौथा दिन भारतीय महिला एथलीट्स के लिए बेहद खास रहा. भारतीय महिला खिलाडियों ने अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन से 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. इन खिलाड़ियों के संघर्ष की कहानी बेहद ही प्रेरणादायक है, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा प्रेरित करने वाली कहानी हरियाणा की पूजा की है, जिन्होंने तमाम चुनौतियों को दरकिनार करते हुए गोल्ड मेडल जीता है.

Pooja Athlete

हरियाणा की पूजा ने रचा इतिहास

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के बोस्ती गांव की बेटी 18 वर्षीय पूजा ने महिलाओं की ऊंची कूद इवेंट में 1.89 मीटर की छलांग लगाते हुए हिंदुस्तान की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया. यहां उन्होंने अपने खुद के U- 20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड को ध्वस्त किया, लेकिन 2012 में सहाना कुमारी द्वारा बनाए गए 1.92 मीटर के सीनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गईं.

राजमिस्त्री की बेटी पूजा के लिए ट्रैनिंग की कोई खास सुविधा नहीं थी. उन्होंने बांस के डंडों और पराली से भरी बोरियों से बने लैंडिंग एरिया का उपयोग करके कूदना शुरू किया. यहां से लेकर गोल्ड मेडल जीतने के रिकॉर्ड तक, उन्होंने ऐसे हालातों से उभरकर अपना नाम बनाया है, जहां सपने साधारण होते हैं. पूजा ने अपने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से सपना सच कर दिखाया है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

सबसे कम उम्र की एशियन चैंपियन

संघर्ष एक खिलाड़ी की यात्रा का अभिन्न अंग होता है. इस टूर्नामेंट में भी पूजा को मुश्किलें झेलनी पड़ी. अभ्यास के दौरान उनके जुते फट गए थे लेकिन वो एक पल के लिए भी विचलित नहीं हुई. उन्होंने स्पाइक्स (जुते) को पट्टियों से लपेटा और उन्हें जोड़ते हुए हिंदुस्तान के लिए इतिहास रच दिया. पूजा एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.