Bank Holidays: जुलाई 2025 की बैंक हॉलीडे लिस्ट जारी, जानिए कब बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली, Bank Holidays | अगर आपको भी अगले महीने बैंकों से जुड़ा कोई काम है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. जुलाई महीने में देशभर के अलग- अलग राज्यों और शहरों में कुल मिलाकर 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें 4 रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार के अलावा 7 दिन अलग- अलग जगहों पर स्थानीय कारणों से बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आपको बैंक से संबंधित कोई कार्य करना है, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही योजना बनाएं.

Bank Holidays

3 दिन रहेंगे बैंक बंद

शिलांग में 12 से 14 जुलाई तक लगातार 3 दिन बैंकों में कामकाज बंद रहेगा. 12 जुलाई को दूसरा शनिवार, 13 जुलाई को रविवार और 14 जुलाई को दीन्खलाम पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे. वहीं गंगटोक में 26 से 28 जुलाई तक बैंक नहीं खुलेंगे. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन छुट्टियों के दौरान भी आप ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, नेटबैंकिंग और ATM के जरिए वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं. इन सुविधाओं पर बैंक हॉलिडे का कोई असर नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

इन दिनों बंद रहेंगे बैंक

डेट जगह
3 जुलाई खारची पूजा (अगरतला)
5 जुलाई गुरु हरगोबिंद सिंह जी का जन्मोत्सव (जम्मू और श्रीनगर)
6 जुलाई रविवार (सभी जगह)
12 जुलाई दूसरा शनिवार (सभी जगह)
13 जुलाई रविवार (सभी जगह)
14 जुलाई बेद दिनखलाम (शिलांग)
16 जुलाई हरेला त्यौहार (देहरादून)
17 जुलाई यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि (शिलांग)
19 जुलाई केर पूजा (अगरतला)
20 जुलाई रविवार (सभी जगह)
26 जुलाई चौथा शनिवार (सभी जगह)
27 जुलाई रविवार (सभी जगह)
28 जुलाई द्रुकपा त्से- ज़ी (गंगटोक)
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts