लगातार दूसरे दिन कम हुई Gold की चमक, कीमतों में आई बड़ी गिरावट; देखें 4 जुलाई का ताजा रेट

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. कल की तुलना में आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के साथ- साथ चांदी की कीमतों के बारे में भी विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Gold Silver 1

आज 4 जुलाई को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. कल दिल्ली में सोने की कीमतें 99,400 के आसपास थी. आज कीमतों में 600 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद कीमत 98,800 रुपये के आसपास कारोबार कर रही है.

सोने की कीमतों में गिरावट

22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो वह 90,000 के आसपास बनी हुई है. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट का माना जाता है, परंतु इस गोल्ड का इस्तेमाल ज्वेलरी के लिए नहीं किया जाता. ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है. देश के कई बड़े शहरों में सोने की कीमत समान ही बनी हुई है.

चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो आज चांदी की कीमतें 1,10,000 रुपये पर व्यापार कर रही है. कल की तुलना में आज कीमतों में 1000 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है.

यह भी पढ़े -  19 घंटे बंद रहेंगे खाटूश्याम मंदिर के कपाट, जानें फिर कब होंगे बाबा श्याम के दर्शन

हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही चांदी

भारत में सोने की कीमत में हर दिन बदलाव देखने को मिलता है. यह कई फैक्टर पर डिपेंड करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहा उतार-  चढाव, डॉलर और रुपए की कीमत में बदलाव, सरकार की तरफ से लगाया गया टैक्स आदि शामिल है. जब भी आप गोल्ड खरीदे तो आप हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें. आपको हमेशा हॉलमार्क देखकर ही गोल्ड परचेज करना चाहिए.

भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर देखा जाता है. सदियों से ही शादी विवाह के शुभ मुहूर्त पर गोल्ड खरीदने की परंपरा रही है. इसी वजह से दीपावली और शादी विवाह के शुभ मुहूर्त पर सोने की कीमतों में वृद्धि देखने को मिलती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.