एयर इंडिया के बाद बिकने जा रहा है यह बड़ा बैंक, सरकार ने कर ली है पूरी तैयारी

नई दिल्ली । एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के बाद अब सरकार ने आईडीबीआई बैंक को भी बेचने की तैयारी कर ली है. इसके लिए सरकार ने सभी योजनाएं बना ली है. बता दें कि केंद्र सरकार आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी को बेचने के लिए रोड शो यानी कि ओपन ऑफर का आयोजन करेगी. सोमवार को संसद में इसके बारे में जानकारी दी गई.

bank

आईडीबीआई बैंक मे अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

लोकसभा में लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री भागवत ने कहा कि रुचि की अभिव्यक्ति जारी करने से पहले निवेशकों की रुचि का आकलन करना जरूरी है, इसके लिए ही रोड शो का आयोजन किया जा रहा है. वही पीटीआई की खबर के अनुसार सरकार अगले महीने के अंत तक इसे बेच देगी. इसके लिए वह रूचि पत्र आमंत्रित करने की योजना बना रही है. एनएसई पर आईडीबीआई बैंक के शेयर 4.43% से बढ़कर 44.75 रुपए पर बंद हुए हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

वहीं सरकार ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रबंधन नियंत्रण के साथ-साथ बैंक में लगभग 26 %हिस्सेदारी बेचने का मन बनाया है. बता दें कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने पिछले साल मई महीने में ही आईडीबीआई बैंक में रणनीतिक विनिवेश और प्रबंधक नियंत्रण के हस्तांतरण को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की थी. सरकार और एलआईसी के पास आईडीबीआई बैंक की 94 % से अधिक इक्विटी है. बता दें कि एलआईसी के पास 49.24% हिस्सेदारी और सरकार की 45.48% की हिस्सेदारी है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.