Tax Saving FD पर ये बैंक दे रहे हैं शानदार ब्याज, होगी टैक्स में भी कटौती

नई दिल्ली, Tax Saving FD | रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से इस वित्त वर्ष में रेपो रेट में अब तक 0.90% की बढ़ोतरी की जा चुकी है. जिसकी वजह से रेपो रेट 4.9% तक पहुंच गई है. आरबीआई के इस फैसले के बाद HDFC, ICICI और अन्य बैंकों ने भी अपने टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट में बदलाव किया है. बता दें कि तमाम स्मॉल फाइनेंस बैंक, विदेशी बैंक और छोटे प्राइवेट सेक्टर के बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर 7.4% तक इंटरेस्ट दे रहे हैं.

Fixed Deposit FD

जानिये टैक्स सेविंग एफडी प्लान के बारे में 

इनकम टैक्स के सेक्शन 80c के तहत 1.5 लाख तक के निवेश पर टैक्स में छूट दी जाती है. वही निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि केवल टैक्स बचाने के लिए टैक्स सेविंग फंड डिपॉजिट में पैसे ना डालें. इसके बजाय आप फाइनैंशल प्लान को ध्यान में रखते हुए टैक्स सेविंग एफडी में निवेश करें. टैक्स सेविंग एफडी का एक लॉकइन पीरियड 5 साल का होता है. जब तक मैच्योरिटी पूरी नहीं है, तब तक आप एफडी से पैसे नहीं निकलवा सकते.

Tax Saving FD पर बैंको की बढ़ी हुई ब्याज दरें 

Deutsche Bank :- यह बैंक अपने टैक्स सेविंग फिक्स डिपॉजिट पर 7% की दर से ब्याज दे रहा है. वहीं विदेशों में इस बैंक द्वारा टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट पर बेहतर बयाज दिया जा रहा है. यदि आप इसमें निवेश करते हैं तो 1.5 लाख रुपए की राशि 5 साल में 2.12 लाख रूपये हो जाती है.

यह भी पढ़े -  गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे आमजन के लिए खुशखबरी, LPG बुकिंग पर फिर मिलेगा इस सुविधा का लाभ

AU Small Finance Bank :- इस बैंक की तरफ से टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.9% की दर से ब्याज दिया जा रहा है. इस बैंक में टैक्स सेविंग फिक्स डिपॉजिट में जमा की गई 1.5 लाख रूपये की धनराशि 5 साल में 2.11 लाख रूपये हो जाती है.

DCB Bank :- इस बैंक की तरफ से टैक्स सेविंग फिक्स डिपॉजिट पर 6.6% की दर से ब्याज दिया जा रहा है. टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा की गई 1.5 लाख रूपये की धनराशि 5 साल में 2.08 लाख रूपये हो जाती है.

Induslnd Bank और Yes Bank :- टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट पर ये बैंक 6.5% की दर से ब्याज दे रहे हैं. इस बैंक के टैक्स सेविंग फिक्स डिपॉजिट में जमा की गई 1.5 लाख रूपये की धनराशि 5 साल में 2.07 लाख रूपये हो जाती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.