नई दिल्ली, Rule Changes | कल से सितंबर का महीना शुरू हो जाएगा. महीने की शुरुआत में ही पैसों से जुड़े हुए कई बड़े नियमों में आपको बदलाव देखने को मिलने वाला है. इसका प्रभाव सीधा आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर दिखाई देगा. चाहे आयकर रिटर्न हो या फिर आधार कार्ड अपडेट और चांदी से जुड़े हुए कई नियमों में भी आपको बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है.
आज की इस खबर में हम आपको 1 सितंबर से लागू होने वाले कुछ नए नियमों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हर व्यक्ति को इन नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए.
कल से लागू हो जाएंगे यह नए नियम
- सबसे पहले चांदी की बात की जाए, तो सरकार की तरफ से इस नियम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी की जा रही है. इसके तहत, खरीद बिक्री पर ज्यादा ट्रांसपेरेंसी होगी. अब सरकार की तरफ से चांदी के ज्वेलरी पर भी हॉलमार्क की तैयारी की जा रही है, इसको लेकर नियम सख्त किए जा सकते हैं.
- जो लोग आयकर रिटर्न फाइल करने से चूक गए थे. उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सरकार की तरफ से लेट फाइलिंग की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है.
- आधार अपडेट के लिए भी आखिरी तारीख 14 सितंबर 2025 रखी गई है. अगर आपने अभी तक भी आधार अपडेट नहीं करवाया है तो तुरंत करवा लीजिए.
- कुछ बैंकों में एटीएम का चार्ज भी लगने वाला है, इससे जुड़े हुए नए नियम भी लागू हो सकते हैं. एटीएम ट्रांजेक्शन पर नए चार्ज लगाने की तैयारी की जा रही है. खासकर अगर आप तय सीमा से ज्यादा बार पैसे निकालते हैं तो आप पर नए नियम लागू होने वाले हैं.
- 1 सितंबर से एसबीआई कार्ड के यूजर्स के लिए भी नए नियम बदलने जा रहे हैं. क्रेडिट कार्ड से लेकर बिल पेमेंट, फ्यूल, ऑनलाइन खरीद पर भी ज्यादा चार्ज लग सकता है. ऑटो डेबिट फेल होने पर 2% तक की पेनल्टी लग सकती है और इंटरनेशनल ट्रांसमिशन पर भी अतिरिक्त फीस का भुगतान करना पड़ सकता है, इस प्रकार की कई खबरें भी सामने आ रही है.
- रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी आपको बदलाव देखने को मिल सकता है. अबकी बार 1 सितंबर से सिलेंडर से जुड़े हुए नए नियम लागू हो जाएंगे. यह बदलाव तेल कंपनियों और ग्लोबल मार्केट के हिसाब से निर्धारित किया जाएगा. ऐसे में आपकी रसोई का बजट थोड़ा बिगड़ सकता है.
