गैजेट डेस्क, Airtel New Plan | एयरटेल की तरफ से IPL शुरू होने से पहले ही अपने यूजर्स के लिए नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया गया है. कंपनी की तरफ से हाल ही में दो नए रिचार्ज प्लान को लांच किया गया है. यह दोनों ही प्लान आईपीएल को ध्यान में रखकर ही लॉन्च किए गए हैं. एयरटेल के नए रिचार्ज प्लान में आपको जियोहॉटस्टार मोबाइल का एक्सेस भी मिल रहा है. आज 22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो रही है.
दो नए रिचार्ज प्लान
एयरटेल की तरफ से जियो हॉटस्टार मोबाइल के प्लान के साथ 2 नए प्लान को कनेक्ट किया गया है. इस लिस्ट में पहला नंबर एयरटेल के 100 रूपये वाले प्लान का आता है, यह प्लान पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आ रहा है. इस प्लान में आपको 5G डाटा का लाभ भी मिलने वाला है. इस प्लान में जियो हॉटस्टार मोबाइल का 30 दिनों तक एक्सेस मिल रहा है.
जियो हॉटस्टार के साथ मिलेगा इतना सब
इसी लिस्ट में एयरटेल का दूसरा प्लान 195 रुपए का आता है, यह प्लान पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को 15gb डाटा ऑफर किया जा रहा है. साथ ही, जियो हॉटस्टार मोबाइल का एक्सेस भी मिल रहा है. डाटा और OTT दोनों के लिहाज से यह प्लान एकदम बढ़िया है.
अगर आप भी आईपीएल लवर है और किसी बेहतरीन रिचार्ज प्लान की तलाश में है, तो आप इन दोनों में से किसी भी प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं. इसमें आपको कई सारे बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इसके अलावा, एयरटेल के पास अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. आप माय एयरटेल ऐप पर जाकर भी इसके बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं.
