Airtel ने लॉन्च किया यूजर्स के लिए नया क्रिकेट प्लान, यहाँ पढ़े बेनिफिट्स

टेक डेस्क | भारतीय लोगों को क्रिकेट देखने का सबसे ज्यादा शौक होता है. ये एक ऐसा खेल है जो पूरे 12 महीने चलता है. इसी कारण क्रिकेट के दीवानों को ध्यान में रखते हुए Bharti Airtel ने हाल ही में अपने नए प्लान्स पेश किए हैं. वैसे तो पहले भी एयरटेल ने अपने यूजर्स को काफी अच्छे क्रिकेट प्लान्स दे रखे हैं. इस बार कंपनी ने क्रिकेट प्लान्स को लंबी वैलिडिटी के साथ पेश किया है.

AIRTEL

अब यूजर्स को प्लान्स में क्रिकेट के साथ मनोरंजन भी मिलेगा

आपको बता दें एयरटेल के इस नए प्लान्स में यूजर्स को Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगी, जिससे क्रिकेट के साथ इस OTT प्लेटफॉर्म पर अन्य सभी प्रकार का कंटेंट देख यूजर्स अपना मनोरंजन भी कर सरते हैं. अब क्रिकेट Amazon Prime Video पर भी आना शुरू हो गया है इसलिए ये भी कंपनी के प्लान में उपलब्ध है.

जानते हैं कौन से हैं वो प्लान्स

एयरटेल 2999 प्लान: एयरटेल 2999 प्लान की कीमत भी 2,999 रुपये है. इस बड़ी कीमत के प्लान में यूजर्स को 2 GB डेटा रोजाना मिलेगा. इसमें अनलिमिटेड Local-STD कॉलिंग के साथ 100 SMS भी प्रतिदिन मिलेंगे. इस प्लान में यूजर्स को पूरे 1 साल की वैलिडिटी मिलेगी.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts