गैजेट डेस्क, BSNL New Recharge Plan | अगर आप भी सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जैसा की आपको पता है बीएसएनएल की तरफ से पिछले कुछ समय से कई शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जा रहे है. इसी दिशा में अब बीएसएनएल ने 251 रुपए का एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को 1रूपये में 1GB डाटा का लाभ मिलने वाला है. आपको भी यह सुनकर यकीन नहीं हो रहा होगा, परंतु आज हम आपको इस प्लान के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.
BSNL ने लॉन्च किया नया डाटा प्लान
251 रुपए वाले बीएसएनएल के डाटा वाउचर प्लान के बारे में बातचीत की जाए, तो यह प्लान उन लोगों के लिए है जो अपने स्मार्टफोन पर आईपीएल 2025 और अन्य चीजों को स्ट्रीम करने के लिए ज्यादा डाटा की आवश्यकता महसूस करते हैं. बीएसएनएल के इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स एकदम शानदार है. यूजर्स को इस प्लान में 251 जीबी गैर यूसेज डाटा मिलता है. इस डाटा का यूजर तब ही इस्तेमाल कर पाएगा जब उसके पास बेस एक्टिव प्रीपेड प्लान होगा.
मिल रही 60 दिनों की वैलिडिटी
इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि बीएसएनएल के इस प्लान में डाटा वाउचर की वैलिडिटी 60 दिनों की है. यह प्लान हैवी डाटा यूजर्स के लिए एकदम बेहतरीन विकल्प साबित होने वाला है. इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इस प्लान में यूजर्स को 1 रूपये में 1GB डाटा का लाभ मिलने वाला है, जो की बेहद ही सस्ता है. बीएसएनएल 1.4 लाख साइट्स इंस्टॉल करने के करीब है, इससे कंपनी के यूजर्स की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिलने वाला है.
