गैजेट डेस्क, BSNL New Offer Detail | अगर आप भी देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के ग्राहक है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. हाल ही में कंपनी की तरफ से अपने सभी ग्राहकों को कम कीमत में प्रीपेड प्लान पेश करने का ऐलान किया गया है. कंपनी ने 72 रुपये चलने वाले सबसे सस्ते प्लान पर एक्स्ट्रा डाटा देने का ऐलान किया है जिससे यूजर्स भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और अन्य टेलीकॉम कंपनियों की परेशानियां बढ़ गई है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
BSNL का नया धांसू रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल के 485 रुपये वाले प्लान के बारे में बातचीत की जाए तो, यह प्लान पूरे 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. ऑफर के तहत इस प्लान में अब ग्राहकों को डेली 2.5 जीबी डाटा मिलने वाला है, पहले कंपनी की तरफ से इस प्लान में केवल 2gb डाटा ही प्रोवाइड करवाया जा रहा था. आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट भी मिलने वाला है. हर दिन 100 SMS फ्री मिलेंगे. जैसे ही आपका एक दिन का 2.5 जीबी डाटा समाप्त हो जाएगा इंटरनेट स्पीड घटकर 40 केबीपीएस रह जाएगी.
यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक रहने वाला है. अगर कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो यह प्लान काफी किफायती है. हर दिन का खर्च 6.73 रुपए आएगा. अन्य टेलीकॉम कंपनी भी इसी प्रकार का रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है आज हम आपको उनके बारे में भी जानकारी देंगे.
Jio दे रहा 20 जीबी एक्स्ट्रा डाटा
अगर आप जियो के 72 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान से रिचार्ज करवाते हैं, तो आपको 749 रुपए खर्च करने होंगे. कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो इस प्लान का हर दिन का खर्च 10 रुपये से भी ज्यादा है. इस प्लान में यूजर्स को केवल हर दिन 2GB डाटा मिलने वाला है. कंपनी की तरफ से इस प्लान में 20 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी प्रोवाइड करवाया जा रहा है. साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉल का भी लाभ मिल रहा है.
अगर जियो के इस प्लान में मिलने वाले एडीशनल बेनिफिट्स के बारे में बातचीत की जाए तो आपको 35100 रुपए का गूगल जमीनी प्रो प्लान सब्सक्रिप्शन जियो हॉटस्टार, जियो क्लाउड और जियो टीवी का एक्सेस भी मिल रहा है जो अपने आप में इस प्लान को और भी खास माना रहा है.
719 रुपये में इतना सब
वोडाफोन- आइडिया के 72 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में बातचीत की जाए तो इसके लिए आपको 719 रुपए खर्च करने होंगे. हर दिन के हिसाब से देखा जाए तो डेली का खर्च 9.98 रुपए आएगा. इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 1GB डाटा मिलेगा यह 4G डाटा लिमिट समाप्त हो जाने पर इंटरनेट स्पीड कम होकर 64 केबीपीएस रह जाएगी. साथ ही, इस प्लान के लिए ग्राहक अनलिमिटेड 5G डाटा के लिए भी एलिजिबल रहने वाले हैं.
वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान
अगर एयरटेल के 72 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में बातचीत की जाए तो कंपनी के पास 72 दिनों की बजाय 77 दोनों वाला रिचार्ज प्लान है. इसके लिए आपको 799 खर्च करने होंगे. कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो हर दिन का खर्च 10.37 रुपए आता है. इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी डाटा प्रोवाइड करवाया जाएगा. एडिशनल बेनिफिट की बात की जाए तो इस प्लान में ग्राहकों को 4000 रुपये की कीमत वाला एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी 1 साल के लिए बिल्कुल फ्री मिलता है.
रिचार्ज प्लान है सबसे बढ़िया
वैसे तो चारों ही टेलीकॉम कंपनियों के पास कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है, परंतु इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स काफी अलग-अलग है. अगर आप ज्यादा डाटा की तलाश कर रहे हैं तो बीएसएनएल और जियो का प्लान आपके लिए काफी बेहतरीन रहेगा क्योंकि आपको कम पैसों में ज्यादा बेनिफिट मिलेगा.
अन्य टेलीकॉम कंपनियों से रिचार्ज करवाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. अगर जियो की बात की जाए तो उसमें मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट अन्य कंपनियों की तुलना में काफी ज्यादा है जो अपने आप में इस प्लान को और भी खास बना रहे हैं. कीमत के हिसाब से देखा जाए तो सबसे बेहतरीन बीएसएनल का प्लान है.
