Disney Plus Hotstar Vip, बिना सब्सक्रिप्शन के भी इस पर देख सकते हैं IPL

टेक डेस्क | अगर आप जिओ या ऐयरटेल ग्राहक हैं तो आपको IPL देखने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी के सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है क्योकि जिओ और ऐयरटेल ऐसे बहुत से प्लान लेकर आये हैं जिनमे आपको हाई स्पीड डाटा के साथ अनलिमिटेड कालिंग के साथ डिज्नी हॉटस्टार प्लस वीआईपी का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है. आइये जाने जिओ और ऐयरटेल के कुछ प्लान्स के बारे में जिनमे डिज्नी हॉटस्टार प्लस वीआईपी सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा.

IPL Image

जिओ के प्रीपेड कुछ प्लान्स ये हैं जिसमे एक 401 रूपये का प्रीपेड प्लान लेकर आया है जिसमे रोज 3 जीबी डाटा जिओ तो जिओ फ्री कालिंग और अन्य पर 1000 फ्री मिनट्स कालिंग के साथ 100 sms फ्री मिलेंगे. कुल मिलाकर 90 जीबी डाटा मिलेगा. इसके अलावा जिओ 777 रूपये, 598 रूपये का भी प्लान लाया है.

वही ऐयरटेल भी ऐसे ही कुछ प्लान्स लेकर आया है. उसका एक प्लान 448 रूपये का है जिसमे 3 जीबी डाटा रोज और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कालिंग और डिज्नी हॉटस्टार प्लस वीआईपी भी मिलेगा. इसके साथ ही और भी प्लान्स हैं जैसे 499 रूपये का प्लान 599 रूपये का प्लान, 401 रूपये का प्लान तथा 2698 का भी एक प्लान है जिसमे काफी सुविधाएं और डाटा उपलब्ध है.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts