13 सितम्बर से शुरू होंगी Flipkart Big Billion Days Sale, इन चीजों पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

नई दिल्ली, Flipkart Big Billion Days Sale | अक्टूबर महीने से त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है. त्योहारों के सीजन में फ्लिपकार्ट और ऐमेज़ॉन की तरफ से कई धमाकेदार सेल लाई जाती है. अब कुछ हफ्ते पहले ही फ्लिपकार्ड एक नए सेल इवेंट की मेजबानी करने को तैयार है. अभी तक ई-कॉमर्स कंपनी की तरफ से इसके बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. एक स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने अपने नए बजट फोन का प्रचार करते हुए ट्विटर पर इसकी पुष्टि जरूर की है.

Flipkart Image

13 सितंबर से शुरू होगी फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल

बता दें कि पोको ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि फ्लिपकार्ट की स्पेशल बिग बिलीयन डे सेल 13 सितंबर से शुरू होगी. दूसरी तरफ अमेज़न भी आने वाले दिनों में अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की मेजबानी करेगा. दोनों ही इकॉमर्स प्लेटफॉर्म आमतौर पर एक ही दिन सेल इवेंट आयोजित करते हैं. अबकी बार देखना होगा क्या ऐमेज़ॉन भी 13 सितम्बर को अपनी सेल शुरू करेगा.

इन स्मार्टफोन पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट की बिग बिलीयन डे सेल के दौरान, प्लेटफॉर्म आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंकिंग कार्ड पर भी 10% की छूट दी जाएगी. वही कंपनी का दावा है कि अबकी बार कस्टमर को इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80 परसेंट तक की बंपर छूट दी जाएगी. हेडफोन, वायरलेस, इयरफोन के साथ स्मार्टफोन पर भी बंपर डिस्काउंट दिया जाएगा.

साथ ही पोको ने यह भी खुलासा किया कि नया पोको M5 स्मार्टफोन 10,999 रूपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा. यह स्मार्टफोन 4जीबी रैम प्लस 64GB स्टोरेज के साथ आएगा. वही फ्लिपकार्ड की बिग बिलीयन डे सेल के दौरान आपको 6GB रैम प्लस 128GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन 12,999 रूपये मे मिलेगा. इस सेल मे आपको आईफोन 12 और आईफोन 13 पर भी बंपर डिस्काउंट देखने को मिलेगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.