Flipkart की बिग सेविंग डेज सेल 20 जनवरी से होगी शुरू, इन फोन्स पर मिलेगी छूट

टेक डेस्क | ई- कॉमर्स प्लेटफॉर्म (Flipkart) पर बिग सेविंग डेज सेल (Big Savings Days Sale) का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में सेल की शुरुआत जनवरी माह की 20 तारीख़ से हो सकती हैं और यहां हम आप सभी को विशेष रूप से बता दें कि यह सेल जनवरी माह की 24 तारीख तक ही जारी रहेगी यानी केवल चार दिनों के लिए इस सेल का आयोजन किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर, फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को 19 जनवरी 12 AM मिडनाइट से ही इन सभी डील्स को ऐक्सेस करने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है.

Flipkart Sale

इंस्टैंट डिस्काउंट पाने का मौका

फ्लिप्कार्ट सेल (Flipkart sale) के समय पर सभी ग्राहकों को ढेर सारे प्रोडक्ट पर डील्स व डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसी प्रकार सेल में ग्राहकों को HDFC बैंक के कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शन्स पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है.

कंपनी रेट से भी सस्ते दामों पर स्मार्टफोन्स उपलब्ध

अगर सेल में मिलने वाली स्मार्टफोन डील्स की विस्तार से बात करें तो फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट पर स्पष्ट रूप से लिखा है कि ग्राहकों को हैंडसेट्स पर नो- कॉस्ट EMI, कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन और एक्सचेंज के सुनहरे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. ऐसे में फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग सेल के समय पर ग्राहक Samsung F41, iPhone XR, Moto g 5G और Galaxy S 20 + पर काफी भारी छूट का लाभ उठा सकते हैं. फ़िलहाल, कंपनी ने अभी भी इन सभी स्मार्ट फ़ोन की कीमतों पर किसी भी प्रकार का खुलासा नहीं किया है.

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एक्सेसरीज पर विशेष छूट

फ्लिपकार्ट की ओर से जनवरी माह की 20 तारीख को शुरू होने वाली नई सेल में सभी ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एक्सेसरीज पर 80 फ़ीसदी तक की छूट, हेडफोन्स और स्पीकर्स पर 70 फ़ीसदी तक छूट और रियलमी वियरेबल्स पर 50 फ़ीसदी तक छूट आसानी से प्राप्त हो सकती है.

लैपटॉप पर तीस और टीवी पर 75 प्रतिशत की छूट

इसी प्रकार से ग्राहक बेस्ट सेलिंग लैपटॉप्स को फ्लिपकार्ट सेल के समय पर 30 फ़ीसदी तक की ज्यादा छूट के साथ खरीद सकते हैं. ग्राहक टीवी एंड एप्लायंसेज पर भी कुल 75 फ़ीसदी तक छूट का लुत्फ़ उठा सकते हैं.

फ्लिपकार्ट द्वारा ढेरों ऑफर किए गए लॉन्च

साथ ही साथ फ्लिपकार्ट ने अहम रूप से ये भी जानकारी सांझा की है कि प्रतिदिन 12 AM, 8 AM और 4 PM को नई व आकर्षक डील्स ग्राहकों को दी जा सकती हैं. इसके अतिरिक्त फर्निचर और मैट्रेस पर 80 फ़ीसदी तक की छूट सभी ग्राहकों को दी जा सकती है. इसी तरह से काफी सारे नए व आकर्षक ऑफर और भी ग्राहकों को लुभाने के लिए दिए जा रहे हैं.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts