खुशखबरी त्यौहारों के अवसर पर वाहनों पर भारी छूट, ग्राहकों के लिए बड़ा डिस्काउंट

पंचकुला I त्यौहारों के सीजन पर हर वर्ष विभिन्न निर्माता कम्पनियों द्वारा अपने अपने उत्पादों पर भारी छूट दी जाती है जिससे ग्राहकों व निर्माता कंपनी दोनों को फायदा होता है. हर वर्ष की तरह इस बार भी विभिन वाहन कम्पनियों द्वारा गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है,जिससे आप अपना स्वयं का वाहन खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं. इन कम्पनियों में मारुति,ह्युंडई,रेनो आदि शामिल हैं जो हर प्रकार की कारों पर अधिकतम 2 लाख तक का डिस्काउंट दे रही हैं.

CAR IMAGE

देश ही नहीं दुनिया की बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति अपनी सस्ती ऑल्टो से लेकर स्विफ्टडिजायर तक की गाड़ियों पर बंपर छूट दे रही है. स्विफ्ट डिजायर पर मारुति कंपनी 44 हजार रुपये का डिस्काउंट जबकि एस-प्रेसो पर 48 हजार रुपये व ईको पर 38 हजार जबकि 5 हजार रुपये सेलेरियो पर व ऑल्टो-800 पर 41 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है. ये डिस्काउंट नकद, एक्सचेंज बोनस व कॉरपोरेट बोनस मिलाकर दी जा रही है.

ह्युंडई, होंडा व रेनो भी दे रही बम्पर डिस्काउंट
ह्युंडई आई20 का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लेकर आ रही है जिस पर पचहत्तर हज़ार रुपये की छूट दे रही है.
जबकि एक और बड़ी कार निर्माता कंपनी होंडा ने अपने अमेज मॉडल पर 47 हज़ार, होंडा सिटी पर 30 हजार, डब्ल्यूआर-वी 40 हजार रुपये व जैज पर 40 हजार रूपये की छूट कैश, वारंटी व एक्सचेंज आफर के रूप में दी जा रही है.

यह भी पढ़े -  SPO Panchkula Jobs: पंचकूला में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

वहीं दूसरी तरफ सबसे बड़ा डिस्काउंट सिविक मॉडल पर मिल रहा है जिसके पेट्रोल वर्जन पर 1 लाख रुपये व इसके डीजल वाले मॉडल पर ढाई लाख रुपये की छूट दी जा रही है.वहीं रेनो भी अपनी गाड़ियों पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है.
परन्तु सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सब ऑफर अधिकतम कम्पनियों द्वारा 31 अक्टूबर तक ही दिए जा रहे हैं,इसलिए जल्द से जल्द ग्राहकों को गाड़ी खरीदने हेतु अपनी बुकिंग कर देनी चाहिए जिससे उन्हें इन बम्पर डिस्काउंट का लाभ मिल सके.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts