गैजेट डेस्क | अगर आप भी भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस Jio के कस्टमर है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. कंपनी की तरफ से अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर पेश किया गया है. इस बारे में कंपनी की तरफ से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी जानकारी दी गई है, जिसमें जियो होम के 3 महीने वाले प्लान से रिचार्ज करवाने पर आपको एक महीने की फ्री वैलिडिटी मिल रही है. आपको भी यह सुनकर यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही प्लान्स के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
Jio ने पेश किए 2 नए डाटा प्लान
रिलायंस जियो के पास कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. आप माइजियो ऐप पर जाकर भी उनके बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं, यह कंपनी अन्य टेलीकॉम कंपनियों को भी कड़ी टक्कर देती हुई नजर आती है. अपने ऑफर के तहत यूजर्स को कुल मिलाकर 4 महीने की वैलिडिटी मिलने वाली है और पहले से ज्यादा वैल्यू और बेनिफिट्स मिलेंगे.आज हम आपको इन्ही के बारे में जानकारी देने वाले है.
मिल रहे इतने सारे बेनिफिट्स
यह नया ऑफर उन यूजर्स के लिए एकदम खास होने वाला है जिन्हें लंबी वैलिडिटी के लिए रिचार्ज प्लान की आवश्यकता होती है. जियो होम का एंट्री लेवल लॉन्ग टर्म ब्रॉडबैंड प्लान 2222 रुपए का आता है. इस प्लान में यूजर्स को 3 महीने की वैलिडिटी मिलती है परंतु अब आपको इस प्लान में एक महीने की फ्री वैलिडिटी का लाभ मिलने वाला है. इस प्लान में यूजर्स को हर महीने 1000 जीबी डाटा दिया जाता है. 800 + टीवी चैनल और 10 से 12 ओटीटी एप्स का एक्सेस भी एकदम फ्री में मिलता है.
इतना आएगा हर महीने खर्च
इसी प्रकार जियो होम का 4444 का प्लान भी आता है. इस प्लान में भी यूजर्स को 3 महीने की वैलिडिटी और 100 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है. इसी के साथ यूजर्स को हर महीने 1000 जीबी डाटा के अलावा एक्स्ट्रा वाउचर का भी लाभ मिलता है. इसे इंटरनेट यूसेज और भी ज्यादा बढ़ जाता है. इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें मिलने वाले OTT बेनिफिट्स काफी ज्यादा है.
इसमें नेटफ्लिक्स बेसिक, अमेजॉन प्राइम लाइट और बाकी कई सारे ओटीपी एप्स भी शामिल है. हर महीने के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान का खर्च महज 1111 रुपए ही रह जाता है. अगर आपको भी ज्यादा डाटा की आवश्यकता है तो आप जियो के इन दोनों में से किसी भी प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं.
